Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीकर की महिला किसान का कमाल, गाजर के बीजों से सालाना 35 लाख की कमाई

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले की महिला किसान संतोष पचार ने गाजर के बीज उत्पादन में अपनी अलग पहचान बनाकर मिसाल पेश की है. संतोष पचार 13 बीघा भूमि में गाजर के बीज उत्पादन करती हैं. हर वर्ष 18 से 20 क्विंटल बीज का उत्पादन होता है.

Sikar News

Sikar News

रिपोर्ट – राहुल टाँक, सीकर


Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले की महिला किसान संतोष पचार ने गाजर के बीज उत्पादन में अपनी अलग पहचान बनाकर मिसाल पेश की है. झींगर बड़ी गांव की रहने वाली संतोष पिछले 15 वर्षों से देसी लाल और काली गाजर के उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार कर रही हैं. उनके बीजों की मांग राजस्थान समेत देश के 15 से अधिक राज्यों में है.

संतोष पचार 13 बीघा भूमि में गाजर के बीज उत्पादन करती हैं. हर वर्ष 18 से 20 क्विंटल बीज का उत्पादन होता है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1100 रुपये प्रति किलो है. खेती पर 3 से 5 लाख रुपये खर्च आने के बाद उन्हें सालाना 30 से 35 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा होता है.

सामान्य खेती से अलग है जैविक खेती

गाजर के बीज उत्पादन की प्रक्रिया सामान्य खेती से अलग है. पहले उच्च गुणवत्ता वाली गाजरों का चयन किया जाता है, फिर उन्हें दोबारा खेत में लगाकर बीज तैयार किए जाते हैं. बीजों की शुद्धता बनाए रखने के लिए लाल और काली गाजर की फसलों के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी रखी जाती है.

संतोष बताती हैं कि उन्होंने सन 2000 से गाजर की खेती करना शुरू किया. कुछ ही सालों के बाद उन्हें छोटे-छोटे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाने लगा.

जैविक खेती को देती हैं बढ़ावा

संतोष पूरी तरह जैविक खेती को बढ़ावा देती हैं. चयन विधि के जरिए उन्होंने एकरूप और चार फीट तक लंबी गाजर विकसित करने में भी सफलता हासिल की है.

ये भी पढ़ें- ज्ञान बिंदु कोचिंग डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले का था आरोपी

गाजर बीज उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए संतोष पचार को वर्ष 2013 और 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय सम्मान मिल चुके हैं. उनकी सफलता आज देशभर के किसानों, विशेषकर महिला किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest