मालवीयनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सिंधी अकादमी द्वारा सिंधी संस्कृति और विरासत का जश्न मनाते हुए मालवीय नगर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह ऐतिहासिक और अपनी तरह का पहला आयोजन था. मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता को सेलिब्रेट करने की केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया.
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुभाषी संगीत के साथ सिंधी भोजन और संस्कृति की एक झलक भी दिखाई दी. सिंगर पिंकी मैदसानी ने अपनी गायिकी से इस शाम को और भी खूबसूरत बना दिया, जिन्होंने सिंधी के अलावा पंजाबी, हरियाणवी और बंगाली में गाने गाए. इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. उन्होंने साथ ही साथ भोजन और संगीत का आनंद लिया.
स्थानीय स्तर पर यह आयोजन सिंधी अकादमी, विधायक सोमनाथ भारती के दफ्तर और मालवीय नगर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग के कारण संभव हो सका.
मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती शाम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने मालवीय नगर कम्युनिटी के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. मालवीय नगर की पार्षद लीना कुमार और हौज खास के पार्षद कमल भारद्वाज भी इस दौरान उपस्थित थे और उन्होंने भी संगीत और सिंधी भोजन का आनंद लिया. वहीं स्थानीय समुदाय के लोगों ने इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए केजरीवाल सरकार की तारीफ की.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…