Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मालवीय नगर में सिंधी अकादमी ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, AAP विधायक सोमनाथ भारती भी पहुंचे

मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती शाम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने मालवीयनगर कम्युनिटी के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की.

Somnath-Bharti

मालवीयनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सिंधी अकादमी द्वारा सिंधी संस्कृति और विरासत का जश्न मनाते हुए मालवीय नगर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह ऐतिहासिक और अपनी तरह का पहला आयोजन था. मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता को सेलिब्रेट करने की केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया.

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बहुभाषी संगीत के साथ सिंधी भोजन और संस्कृति की एक झलक भी दिखाई दी. सिंगर पिंकी मैदसानी ने अपनी गायिकी से इस शाम को और भी खूबसूरत बना दिया, जिन्होंने सिंधी के अलावा पंजाबी, हरियाणवी और बंगाली में गाने गाए. इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. उन्होंने साथ ही साथ भोजन और संगीत का आनंद लिया.

स्थानीय स्तर पर यह आयोजन सिंधी अकादमी, विधायक सोमनाथ भारती के दफ्तर और मालवीय नगर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग के कारण संभव हो सका.

मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती शाम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने मालवीय नगर कम्युनिटी के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. मालवीय नगर की पार्षद लीना कुमार और हौज खास के पार्षद कमल भारद्वाज भी इस दौरान उपस्थित थे और उन्होंने भी संगीत और सिंधी भोजन का आनंद लिया. वहीं स्थानीय समुदाय के लोगों ने इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए केजरीवाल सरकार की तारीफ की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital