खेल

Kedar Jadhav: क्रिकेटर केदार जाधव के पिता हुए लापता, चप्पा-चप्पा तलाश कर रही है पुलिस

Kedar Jadhav: भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) के पिता महादेव जाधव (Mahadev Jadhav) लापता हो गए हैं. क्रिकेटर ने पुणे के अलंकार थाने में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने केदार जाधव के 75 वर्षीय पिता की खोजबीन शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सुबह 11 बजे रिक्शा लिया था लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटे. इसके बाद से ही महादेव जाधव की तलाश की जा रही है.

केदार जाधव ने इंस्टा पर शेयर की पिता की तस्वीर

केदार जाधव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की तस्वीर शेयर की है और साथ ही मोबाइल नंबर भी शेयर किया है. जाधव पुणे के कोथरोड इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं. महादेव जाधव के पास कोई मोबाइल नहीं था. जानकारी के मुताबिक, उनके दाहिने हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठियां हैं. केदार जाधव के मुताबिक, उनके पिता की हाइट 5 फीट 6 इंच हैं और उनके चेहरे के बाईं तरफ सर्जरी के निशान हैं. घर से निकलने के दौरान उन्होंने सफेद शर्ट, स्लेटी रंग का ट्राउजर, काली चप्पल, मोजा पहन रखा था.

पुलिस ने शुरू की तलाश

केदार जाधव की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम महादेव जाधव की तलाश में जुट गई है. वहीं एक सीनियर ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेटर के पिता की तलाश की जा रही है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आने-जाने वालों से भी पूछताछ कर रही है. सीनियर अधिकारी ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को महादेव जाधव के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुणे पुलिस को संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: Indore Pitch: BCCI की अपील के बाद ICC का बड़ा फैसला, इंदौर की पिच से जुड़ी आई बड़ी खबर

केदार जाधव टीम इंडिया के लिए कई मैच खेल चुके हैं. वह आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेला है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

6 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

6 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

6 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

7 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

7 hours ago