AI Image
India 1st Time Deploys Nuclear Warheads: वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच परमाणु हथियारों को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. स्वीडन के मशहूर थिंक टैंक ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ यानी की SIPRI की नई ईयरबुक 2026 के मुताबिक, भारत ने पहली बार शांतिकाल के दौरान अपनी मिसाइलों या विमानों पर 12 परमाणु हथियार (Nuclear Warheads) तैनात किए हैं. वहीं, भारत के पड़ोसी देश चीन ने भी अपनी परमाणु मुस्तैदी को बढ़ाते हुए इन हथियारों की तैनाती संख्या पिछले साल के 24 से बढ़ाकर अब 34 कर दी है. सिप्री का कहना है कि दुनिया भर के देश अब सुरक्षा और राष्ट्रीय शक्ति के लिए परमाणु बमों पर पहले से कहीं ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं.
सिप्री की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 तक पूरी दुनिया में कुल मिलाकर लगभग 12,187 परमाणु वॉरहेड्स मौजूद हैं. इनमें से करीब 9,745 परमाणु बम सीधे तौर पर सेनाओं के सक्रिय सैन्य भंडार (Military Stockpile) में संभावित इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार रखे गए हैं.
वहीं, करीब 4,012 परमाणु वॉरहेड ऐसे हैं जो इस वक्त मिसाइलों और लड़ाकू विमानों पर ‘हाई ऑपरेशनल अलर्ट’ यानी तुरंत दागने की स्थिति में तैनात हैं. हाई अलर्ट पर रखे गए इन हथियारों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रूस और अमेरिका की है, जबकि कुछ संख्या फ्रांस और ब्रिटेन की भी शामिल है.
दुनिया में आधिकारिक और अनौपचारिक रूप से सिर्फ 9 देशों के पास परमाणु हथियार मौजूद हैं. इन देशों की सूची में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल शामिल हैं. अगर मिसाइलों पर पहले से तैनात परमाणु बमों की संख्या की बात करें, तो रूस इस सूची में सबसे आगे है.
तैनात परमाणु हथियारों का ग्लोबल स्कोरकार्ड:
रिपोर्ट में साफ किया गया है कि भारत और चीन जैसी उभरती ताकतें अब अपनी रणनीतिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शांतिकाल में भी मिसाइलों पर कम संख्या में परमाणु वॉरहेड कसकर रखने लगी हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पलटवार किया जा सके.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में व्यापारी ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुद की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताया राज
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…