दुनिया

मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! अमेरिका की कार्रवाई के जवाब में ईरान का हमला, मिसाइल-ड्रोन से किया अटैक

US Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में जंग की आग एक बार फिर भड़क उठी है. अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद अमेरिका और ईरान फिर आमने-सामने आ गए हैं. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर ताजा हमले किए हैं, जिससे किसी भी संभावित डील या समझौते की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

अमेरिका ने की पहली कार्रवाई

अमेरिका ने पहली बार सीधे सैन्य कार्रवाई करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित ईरानी शहरों पर रात में हमले किए. अमेरिकी पक्ष का कहना है कि यह कदम दो दिन पहले उसके एक अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में उठाया गया. हमले के बाद अमेरिका ने अभियान पूरा होने की घोषणा की, लेकिन इसके तुरंत बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन में तैनात अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े को ड्रोन से निशाना बनाया और जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किया.

अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में यह सैन्य कार्रवाई की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, लड़ाकू विमानों और नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान की हवाई सुरक्षा से जुड़े ठिकानों, नियंत्रण केंद्रों और रडार सिस्टम पर हमला किया, अमेरिका ने इसे अपने अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में उठाया गया सीमित और संतुलित कदम बताया. बाद में CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि अभियान पूरा हो चुका है.

फिर ईरान ने किया जवाबी हमला

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया. कुछ घंटों के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े को ड्रोन से निशाना बनाया. IRGC के अनुसार, यह हमला देर रात किया गया. ईरानी मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया कि अमेरिका ने जास्क, सिरिक और केशम के कई इलाकों पर हमले किए, जिनमें कुछ नागरिक ढांचों को भी नुकसान पहुंचा. इसके जवाब में IRGC ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.


ये भी पढ़ें: चीख उठा पीओके! प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर पाक फौज ने बरसाई गोलियां, 19 बच्चों और 7 महिलाओं की मौत


ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उसके खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहा तो वह और सख्त कदम उठाएगा. हमले के बाद बहरीन में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया और लोगों से सतर्क रहने तथा घरों के भीतर रहने की अपील की गई. इन घटनाओं के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

16 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

16 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

16 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

16 minutes ago