देश

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मास्टरमाइंड कौन? तीन सदस्यीय SIT करेगी जांच

Atiq Ahmed and Ashraf Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में तीन हमलावरों ने उस वक्त गोलियों से भूनकर हत्या कर दी, जब पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी. माफिया ब्रदर्स की हत्या से यूपी में सनसनी फैल गई. वहीं तीनों हमलावरों ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर दिया. दूसरी तरफ, इस हत्याकांड के बाद जांच की उठ रही मांग के बीच यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है.

स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने सोमवार को एक बयान में बताया कि प्रयागराज के पुलिस आयुक्‍त के आदेश पर अपर पुलिस उपायुक्‍त, अपराध (मुख्‍य विवेचक) के नेतत्व में तीन सदस्‍यीय एसआईटी गठित की गई है. उन्‍होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्य निगरानी टीम का भी गठन किया गया है. इस बयान में कहा गया है कि इस टीम के प्रमुख प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक होंगे और प्रयागराज के पुलिस आयुक्‍त और लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक इसके सदस्‍य होंगे.

तीनों हमलावरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के सामने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हत्यारों को रविवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया था. इसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि पुलिस ने तीनों की कोर्ट से रिमांड भी मांगी थी.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead: सपा-बसपा के जमाने में भी खून से लाल होती रही हैं यूपी की सड़कें, सियासत में खूनी खेल से है पुराना नाता

तीनों हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर कई राउंड गोलियां चलाने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इनके पास से विदेशी और महंगे हथियार मिले हैं, जिसके बाद इस बात की जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित हथियार इनके पास कहां से आए. पुलिस अब विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर अतीक अहमद का नाम आया था. वहीं कोर्ट ने अतीक को उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल

Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित…

35 minutes ago

गाजीपुर में बंपर जॉब फेयर! 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर के जखनियां में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 25…

1 hour ago

घंटों हेडफोन लगाकर सुनते हैं गाने? हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, जानें कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…

1 hour ago

भारत-ईयू की स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी समिट का किया उद्घाटन

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और…

2 hours ago

बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर IB ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी

सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…

2 hours ago