देश

यौन शोषण के आरोपी JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को छह दिन के​ लिए एसआईटी की हिरासत में भेजा गया

कर्नाटक में बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को कई यौन शोषण मामलों में आरोपी जनता दल (सेकुलर) सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को 6 जून तक के लिए एसआईटी की हिरासत में भेज दिया.

प्रज्वल को गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात (12:53 am) कर्नाटक में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्हें विशेष जांच दल (SIT) ने गिरफ्तार किया था. एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने रेवन्ना को एसआईटी को सौंपा था, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु में सीआईडी ​​कार्यालय ले जाया गया. बाद में बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण किया गया.

एक महीने से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने के बाद प्रज्वल जर्मनी के म्यूनिख से वापस लौटे थे. हासन लोकसभा सीट से BJP-JD(S) गठबंधन के उम्मीदवार 33 वर्षीय प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है. इसमें उनकी 60 साल की एक पूर्व नौकरानी भी शामिल हैं. उन पर अब तक यौन शोषण के तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

पिता को किया गया है गिरफ्तार

मेडिकल परीक्षण के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कई यौन उत्पीड़न मामलों में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को छह दिनों (6 जून तक) के लिए एसआईटी की हिरासत में भेज दिया.

इस महीने की शुरुआत में उनके पिता एचडी रेवन्ना को इस मामले में यौन उत्पीड़न और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित रूप से रिकॉर्ड किए गए सेक्स वीडियो और तस्वीरों की लगभग 3,000 क्लिप सार्वजनिक हो गई थीं. इसके बाद वह हासन के लोकसभा चुनावों में मतदान करने के एक दिन बाद 26 अप्रैल को भारत से भाग गए थे. नके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, लुक आउट नोटिस और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago