देश

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई को लेकर कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार विभव कुमार की ओर से दायर याचिका सुनवाई योग्य है या नही इसपर दिल्ली हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। जस्टिस स्वर्णकांता बिभव कुमार द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि बिभव कुमार की याचिका सुनवाई योग्य नही है। कोर्ट ने कहा कि पहले वह तय करेगा कि बिभव कुमार की ओर से दायर याचिका सुनवाई योग्य है या नही।

क्या कहा विभव के वकील ने

विभव कुमार के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी गलत है। कुछ भी बरामद नही हुआ है। गिरफ्तारी अवैध है। बिना पुछताछ के गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के समय दिल्ली पुलिस द्वारा कानून का पालन नही किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि रिमांड अर्जी में गिरफ्तारी का कारण बताया गया है।दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह कहना कि धारा 41A का पालन नही हुआ है, यह गलत है। विभव कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरिहरन ने कहा कि 13 मई को घटना घटी। 16 तारीख को FIR दायर हुई। जब आरोपी बिभव कुमार जांच में सहयोग करने को तैयार थे, 18 को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। विभव की गिरफ़्तारी गैर जरूरी थी। हमने गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

विभव कुमार को ओर से पेश वकील ने कहा कि बिभव कुमार को बिना नोटिस दिए गिरफ्तार किया गया है। विभव कुमार ने गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें जबरदस्ती पुलिस कस्टडी में रखा गया इसके साथ ही जबरदस्ती कस्टडी में रखने का मुआवजा भी मिले और पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय जांच हो।

गिरफ्तारी के खिलाफ विभव पहुंचे हाईकोर्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी को अवैध और दंड प्रकिया संहिता की धारा 41 A के प्रावधानों का घोर उल्लंघन घोषित करने के निर्देश देने के लिए दिल्ली हाइकोर्ट का रुख किया है। याचिका में यह भी मांग की गई है कि याचिकाकर्ता को उनकी अवैध गिरफ्तारी के लिए उचित मुआवजा दिया जाए, जो जानबूझकर और कानून के प्रावधानों का घोर उल्लंघन है। बिभव कुमार के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक बिभव कुमार ने मालीवाल की छाती, पेट समेत शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर भी प्रहार किया था।

स्वाति मालीवाल के आरोप

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए है, जिनमें कथित हमले के दिन मालीवाल को सुरक्षाकर्मियों से बहस करते और मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। स्वाति मालीवाल के दावों के मुताबिक 13 मई को बिभव कुमार ने उन पर बेरहमी से हमला किया था और जब उन्होंने बताया कि वह पीरियड्स में है तब भी वह नही रुके। हमले के बाद मालीवाल ने दावा किया कि उनके बाहों में दर्द है और उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। मालीवाल ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री आवास में विभव कुमार उनकी तरफ चिल्लाते हुए आए, धमकी दी और उन्हें कथित रूप से गालियां भी दी। उन्होंने आरोप लगाया था, बिभव ने क्रूरतापूर्वक हमला किया, उन्हें घसीटा गया और सेंटर टेबल पर उनका सिर पटक दिया गया।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भूपेन हजारिका समारोह में PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- कुछ लोग ‘नाराज फूफा’ की तरह

भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने विपक्ष…

21 minutes ago

पूर्वोत्तर के हर परिवार की तरक्की सुनिश्चित कर रही सरकार, सहयोग और सद्भाव से बढ़ रहा क्षेत्र: पीएम मोदी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह…

34 minutes ago

‘गोली की आवाज सुन चलाने वाले को अंधेरे में पहचान लिया?’ पुलिसिया दावे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आगरा के जगदीशपुरा थाने के एक मामले में अंधेरे में सिर्फ…

52 minutes ago

सिक्किम में दौड़ेगी पहली ट्रेन! 5.3 KM लंबी सबसे बड़ी सुरंग की खुदाई पूरी, 14 सुरंगों का काम खत्म

Sivok Rangpo Rail Line: सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली सिवोक-रंगपो रेल परियोजना में…

1 hour ago

RBI फिर बढ़ा सकता है ब्याज दरें, महंगाई पर लगाम लगाने के लिए दिसंबर में हो सकता है बड़ा फैसला

RBI की दिसंबर मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों के…

1 hour ago

VIP रिसेप्शन में भी सुरक्षित नहीं जेब: पूर्व विधायक जी के 27 हजार की नगदी लेकर उड़ा जेबकतरा

संभल में सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में शामिल…

2 hours ago