देश

Swati Maliwal Assault Case: मीडिया रिपोर्टिंग पर बैन को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले की मीडिया रिपोर्टिंग पर बैन को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि वो ऐसी अर्जी दाखिल करने के चलते बार काउंसिल ऑफ दिल्ली को याचिकाकर्ता वकील के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहेंगे.कोर्ट ने कहा कि अगर इस केस में पीड़ित खुद मीडिया संस्थानों से बात कर रही है तो फिर जनहित याचिका दाखिल करने का क्या औचित्य है. इसे पब्लिसिटी के लिए दाखिल याचिका बताते हुए कहा कि इसके पीछे राजनीति है. अदालत ने कहा कि पीड़ित सभी चैनलों पर जा रही है और इस बारे में बात कर रही है.

Court ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

कोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील संसार पाल सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि याचिका में एक राजनीतिक रंग है. यह बहुत स्पष्ट है. आपने यह केवल प्रचार के लिए किया है. मैं बार एसोसिएशन से पूछना चाहता हूं कि आज वकील क्या कर रहे हैं? आज आप जो कर रहे हैं वह उचित नहीं है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी और कहा कि आप कानून में प्रशिक्षित व्यक्ति हैं. आप सभी संस्करणों को देखने वाले व्यक्ति हैं. हमें आपके खिलाफ बार काउंसिल में शिकायत करनी होगी, जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस लेने का फैसला किया.

याचिकाकर्ता ने क्या था

दरअसल, याचिकाकर्ता ने अपनी जनहित याचिका में कहा कि वह यह जानकर हैरान हैं कि स्वाति मालीवाल के मामले में दर्ज की गई FIR को न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया जा रहा है  उन्होंने मीडिया घरानों को निर्देश देने की मांग की थी कि वे पीड़ित का नाम आगे प्रसारित या पोस्ट न करें. इसके साथ ही उन्होंने यौन अपराध/हिंसा के अन्य मामलों में पीड़ितों के नाम और पहचान का खुलासा न करने के निर्देश भी मांगे.

ये भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई को लेकर कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

विभव पर स्वाति से मारपीट का आरोप

बता दें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 म‌ई सुबह जब वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पर ग‌ई थीं तो वहां मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी. मालीवाल ने उसी दिन दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर 2 बार कॉल कर शिकायत की थीं. हालांकि सिविल लाइंस थाने पहुंचने के बाद भी उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी और 16 म‌ई को अपने बयान दर्ज कर FIR कराई. दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत पर 18 म‌ई को विभव कुमार को गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

22 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

25 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago