देश

रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में SIT ने शुरू की जांच, जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को नोटिस जारी

Prajwal Revanna Sex Scandal Case: कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल मामले में फंसे जेडीएस के विधायक एच डी रेवन्ना और उनके बेटे सांसद प्रज्वल रेवन्ना को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने नोटिस जारी किया. एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी ने पेश होने के लिए कहा है. रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को हासन जिले के होलेनरसिपुरा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था.

एसआईटी ने शुरू की जांच

पिता-पुत्र पर आईपीसी की धारा 354ए (यौन शोषण), 354डी (पीछा करना), 506 (धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया. प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े करीब 3 हजार अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसके बाद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए मामले को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बी के सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी को भेजा गया.

विदेश जा चुके हैं प्रज्वल रेवन्ना

प्रज्वल रेवन्ना देश में नहीं हैं और बताया जाता है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद वह विदेश चले गए. प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-जद (एस) गठबंधन के उम्मीदवार हैं, जहां शुक्रवार (26 अप्रैल) को मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें- ईडी ने चावल घोटाला मामले में मार्कफेड के पूर्व एमडी को किया गिरफ्तार, जानें, कितने करोड़ का हुआ Scam

महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

बता दें कि रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना ने उसके साथ यौन शोषण किया है. इसके अलावा प्रज्वल रेवन्ना उसकी बेटी को वीडियो कॉल करके अश्लील बातें करते थे. अब पीड़िता ने अपनी और बेटी की जान को खतरा भी बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago