देश

अगर तीसरी बार पीएम मोदी सत्ता में आए तो 2 साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे: अमित शाह

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो दो साल के अंदर देश से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा कर देंगे. बता दें कि पिछले महीने छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद पर करारा प्रहार किया है. अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी संख्या में नक्सलियों को ढेर किया गया हो.

नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई

बीते दिनों सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था. वहीं 30 अप्रैल को हुई एक मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सली मारे गए. अब गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की बात कही है.

“दो साल में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे”

अमित शाह ने कहा, पिछले पांच वर्षों के दौरान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में नक्सली अभी भी मौजूद हैं. प्रधानमंत्री मोदी को तीसरा कार्यकाल दें, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मोदीजी दो साल में देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर देंगे.

यह भी पढ़ें- “जब तक मैं जिंदा हूं मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने दूंगा”, PM Modi बोले- इंदिरा गांधी ने संविधान को चूर-चूर कर दिया

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

19 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

22 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago