देश

ईडी ने चावल घोटाला मामले में मार्कफेड के पूर्व एमडी को किया गिरफ्तार, जानें, कितने करोड़ का हुआ Scam

Rice Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय ने 175 करोड़ रुपये के कथित चावल मिल घोटाले से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छत्तीसगढ़ मार्कफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) मनोज सोनी को गिरफ्तार किया है. ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि सोनी को गिरफ्तार करने के बाद उसे रायपुर में पीएमएलए की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग की.

175 करोड़ रुपये का हुआ घोटाला

उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने सोनी को 4 मई तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है. ईडी ने पिछले साल एक बयान में कहा था कि इस कथित घोटाले के माध्यम से पदों पर बैठे लोगों के फायदे के लिए 175 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई. ईडी ने सोनी, राज्य चावल मिल मालिक संघ के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर समेत उसके कुछ पदाधिकारियों, जिला विपणन अधिकारियों (डीएमओ), कुछ मिल मालिकों के यहां पिछले साल अक्टूबर में छापे मारे थे.

जमकर हो रही थी कमीशनखोरी

ईडी ने कहा कि यह मामला राज्य की राजधानी रायपुर की एक अदालत में आयकर विभाग द्वारा दर्ज शिकायत पर आधारित है. आयकर विभाग ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ धान मिल मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य विपणन फेडरेशन लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ सांठगांठ की तथा उस विशेष प्रोत्साहन राशि का दुरुपयोग करने की साजिश रची जो धान से चावल निकालने की प्रक्रिया पर मिल मालिकों को राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल चावल पर 40 रुपये के रूप में दी जाती है.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछे ये पांच सवाल, शुक्रवार तक ED के वकील से मांगा जवाब

प्रति क्विंटल पर 20 रुपये की रिश्वत

ईडी ने कहा कि 40 रुपये की इस राशि को बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया और उसका भुगतान 60-60 रुपये की दो किस्तों में किया जाता था. ईडी ने कहा, अपने कोषाध्यक्ष चंद्राकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चावल मिल मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मार्कफेड के प्रबंध निदेशक सोनी के साथ मिलीभगत की और मिल मालिकों से धान से चावल निकालने पर प्रति क्विंटल पर 20 रुपये की रिश्वत वसूलना शुरू किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

19 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

22 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago