देश

हिमाचल कांग्रेस के छह बागी विधायक अयोग्यता को लेकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह बागी नेताओं ने उन्हें अयोग्य ठहराने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 29 फरवरी को राज्य के स्पीकर ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था. जिन छह विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया था, वे थे- सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, दविंदर के भुट्टो, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और इंदर दत्त लखनपाल.

कांग्रेस विधायकों ने किया क्रॉस वोटिंग

2022 के विधानसभा चुनावों के बाद, 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, जबकि भाजपा के पास 25 विधायक थे. बाकी तीन सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा है. इन बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है. हाल ही में राज्यसभा चुनाव में, भाजपा, जिसके पास केवल 25 विधायक हैं, 9 अतिरिक्त वोट हासिल करने में सफल रही. इस प्रकार राज्यसभा में दोनों पार्टियों को 34-34 मिले, जिसमें तीन निर्दलीय और छह कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग की.

इसे भी पढ़ें: ‘गरीबों की सेवा…मजलूमों को न्याय दिलाने का वादा’, जानिए शपथ लेने के बाद क्या बोले नए मंत्री

सरकार पर मंडरा रहा था खतरा

वहीं इसमें लाटरी से परिणाम तय होने के बाद भाजपा के हर्ष महाजन की जीत हुई. कांग्रेस नेताओं की आलोचनात्मक टिप्पणियों और हिमाचल प्रदेश की राज्य इकाई के भीतर आंतरिक दरार से प्रभावित हुए बिना, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शनिवार को पुष्टि की कि उन्हें अभी भी 80 प्रतिशत विधायकों का समर्थन प्राप्त है. सुक्खू ने कहा, “भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त की और क्रॉस वोटिंग कराई. आरोप लगाना विपक्ष का काम है और वे यही करेंगे.”

Rohit Rai

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

12 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

30 minutes ago