देश

दिल्ली के 6 स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

राजधानी दिल्ली (Delhi) में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेशों का सिलसिला थम नहीं रहा है. कई नामी और बड़े स्कूलों को आए दिन यह धमकियां मिल रही हैं. इसी क्रम में दिल्ली के 6 स्कूलों को गुरुवार को धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया.

Delhi के स्कूलों को फिर मिली धमकी

धमकी मिलने वाले स्कूलों में द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूल शामिल हैं. सूचना मिलते ही दिल्ली (Delhi) पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस स्थिति ने एक बार फिर छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों के बीच चिंता पैदा कर दी.

हालांकि, अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. फिलहाल पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में जुटी है.

20 अगस्त को भी मिली थी धमकी

इससे एक दिन पहले, बुधवार को भी दिल्ली (Delhi) के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, सुबह 7:40 और 7:42 बजे के आसपास उन्हें दो स्कूलों में बम की धमकी की जानकारी मिली थी. धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गईं. जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें मालवीय नगर स्थित एसकेवी स्कूल और प्रसाद नगर का आंध्र स्कूल भी शामिल था.

18 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे मिली बम की धमकी भरी कॉल के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका को खाली कराना पड़ा. उस मामले में भी अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्तों ने गहन तलाशी ली. हालांकि, बम की धमकी भरी कॉल सिर्फ अफवाह निकली.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, पुलिस ने स्कूलों में चलाया सर्च ऑपरेशन

दिल्ली (Delhi) के स्कूलों को लगातार मिल रही धमकी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार पर हमलावर है. आम आदमी पार्टी ने पिछले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह एक सिलसिला बन चुका है लेकिन भाजपा सरकार, दिल्ली पुलिस समेत तमाम जांच एजेंसियां जागने का नाम नहीं ले रही हैं. इन धमकियों से बच्चों और अभिभावकों में खौफ का माहौल है. बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं. लेकिन सीएम रेखा गुप्ता जी को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

2 hours ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

2 hours ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

3 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

4 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago