देश

कोलकाता में सफर होगा आसान, 22 अगस्त को पीएम मोदी तीन नई मेट्रो लाइनों का करेंगे उद्घाटन, बिहार का भी करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 22 अगस्त को पश्चिम बंगाल (West Bengal) कोलकाता और आसपास के इलाकों में तीन नई मेट्रो (Metro) लाइनों का उद्घाटन करेंगे. ये मेट्रो लाइन की दूरील 13.61 किलोमिटर है. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री (PM Modi) मेट्रो में सफर भी करेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद करीब 9 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे.

किसने दी थी जानकारी?

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने 17 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया,

“प्रधानमंत्री (PM Modi) सबसे पहले कोलकाता एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे. वहां मेट्रो (Metro) सेवा का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे मेट्रो से जेसोर रोड से जय हिंद एयरपोर्ट मेट्रो (Metro) स्टेशन तक का सफर करेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से दमदम सेंट्रल जेल ग्राउंड जाएंगे, जहां उनके प्रशासनिक और राजनीतिक कार्यक्रम होंगे.”

मार्च 2024 में अंडरवॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन

बता दें, इससे पहले मार्च 2024 में उन्होंने देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया था और हुगली नदी के नीचे से मेट्रो में सफर किया था.

कहां से कहां तक मेट्रो का विस्तार?

इस बार प्रधानमंत्री (PM Modi) ऑरेंज लाइन (न्यू गरिया से एयरपोर्ट) और ग्रीन लाइन (सेक्टर फाइव से हावड़ा मैदान) पर विस्तारित सेवाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी ने इससे पहले न्यू गरिया से रुबी (हेमंत मुखर्जी स्टेशन) तक ऑरेंज लाइन की सेवा शुरू की थी. अब वे रुबी से बेलियाघाटा तक की सेवा की शुरुआत करेंगे. इससे ईएम बाईपास पर न्यू गरिया से बेलियाघाटा तक मेट्रो (Metro) सेवा उपलब्ध हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें-सरकार के विचार में कैसे आया 130th Amendment Bill, किस आधार पर हुआ संविधान में संशोधन?

भट्टाचार्य का राज्य सरकार पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने राज्य सरकार पर निशाना भी साधा था. उन्होंने कहा,

“राज्य में 43 रेलवे प्रोजेक्ट रुके हुए हैं. अगर किसी राज्य में जमीनी नीति ही स्पष्ट नहीं है और सरकार यह ऐलान कर दे कि हम एक इंच भी जमीन अधिग्रहण नहीं करेंगे तो रेलवे जैसी योजनाएं कैसे पूरी होंगी?”

पीएम मोदी का बिहार दौरा

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पीएम मोदी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी 22 अगस्त को बिहार के दौरे पर रहेंगे. जहां वह गया में करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago