देश

Delhi HC में सोशल मीडिया दिग्गज एक्स ने कहा: ‘हिंदुत्व वॉच’ अकाउंट ब्लॉक करने का सरकार का आदेश अनुचित, बहाली को तैयार

सोशल मीडिया दिग्गज एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि घृणा-अपराध ट्रैकर ‘हिंदुत्व वॉच’ के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने का भारत सरकार का फैसला अनुचित और असंगत था.

यह दलील कश्मीरी पत्रकार, रकीब हमीद की याचिका पर एक्स द्वारा दायर जवाब में कही गई है, जिन्होंने हिंदुत्व वॉच के एक्स अकाउंट (जिसे हमीद संचालित करता है) को ब्लॉक करने को चुनौती दी है. कोर्ट 3 अक्टूबर, 2024 को अगली सुनवाई करेगा. इस याचिका के जवाब में, एक्स ने खुलासा किया कि उसने अकाउंट को ब्लॉक करने के भारत सरकार के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी, लेकिन सरकार ने फिर भी ब्लॉकिंग आदेश जारी कर दिया.

एक्स ने कहा कि अगर कोर्ट आदेश देता है तो वह ‘हिंदुत्व वॉच’ अकाउंट को बहाल करने के लिए तैयार है. हालांकि, उसने यह भी दावा किया कि हमीद की याचिका एक्स के खिलाफ़ सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म केवल एक मध्यस्थ है और संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत राज्य का हिस्सा नहीं है.

ये भी पढ़ें- Delhi HC ने नाबालिग के पितृत्व का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट का दिया आदेश

उन्होंने कहा केन्द्र सरकार द्वारा याचिकाकर्ता (हिंदुत्व वॉच के संस्थापक) के संपूर्ण सोशल मीडिया अकाउंट को कुछ कथित आपत्तिजनक पोस्ट के आधार पर ब्लॉक करना आईटी अधिनियम की धारा 69ए के विपरीत है, असंगत है, और संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत निर्धारित सीमाओं से अधिक है. वह भारत में याचिकाकर्ता के एक्स अकाउंट को बहाल करने के याचिकाकर्ता के अनुरोध का विरोध नहीं करता है, और यदि यह अदालत इसे स्वीकार करता है तो इस तरह के आदेश का पालन करेगा एक्स द्वारा दायर जवाब में कहा गया है. एक्स अकाउंट ब्लॉकिंग आदेश को इसके संस्थापक रकीब हमीद ने अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

10 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

31 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago