Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

freedom of speech

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को खारिज कर दिया है. तमिलनाडु विधानसभा द्वारा प्रस्ताव वापस लेने के बाद कोर्ट ने इस फाइल को बंद कर दिया.

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ के समक्ष अर्जी दाखिल की है. 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की संविधान पीठ यह तय करेगी कि राज्य विधानसभाओं के विधायी विशेषाधिकार और नागरिकों की अभिव्यक्ति एवं प्रेस की स्वतंत्रता में टकराव होने पर संवैधानिक संतुलन कैसे कायम किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने भोपाल स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित जस्टिस जी.पी. सिंह स्मृति व्याख्यान में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए न्यायपालिका की स्वतंत्रता, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अत्यंत आवश्यक हैं.

TASLIMA NASREEN RETURN: इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं प्रसिद्ध लेखिका तस्लीमा नसरीन 1 अगस्त को कोलकाता आ रही हैं. उनकी इस यात्रा पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है. इस लेखिका ने शरिया के खिलाफ भी आवाज उठाई थी.

जस्टिस केटी देसाई मेमोरियल लेक्चर के दौरान जस्टिस बी.आर. गवई ने कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधार है. संविधान ने इसे मजबूत सुरक्षा दी, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था के लिए सीमाएं भी तय कीं.

निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर "धार्मिक युद्ध" भड़काने के आरोप ने अवमानना का मामला खड़ा किया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अटॉर्नी जनरल से मंजूरी लेने को कहा. यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अवमानना के बीच संतुलन पर सवाल उठाता है.

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के व्यंग्य से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई. बीएमसी ने उनके स्टूडियो पर कार्रवाई की, जबकि विपक्ष ने उनका समर्थन किया. पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा और गुजरात पुलिस द्वारा उनकी कविता पर दर्ज की गई FIR पर सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि कविता किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं थी, बल्कि हिंसा के खिलाफ संदेश देती थी.

यह दलील कश्मीरी पत्रकार, रकीब हमीद की याचिका पर एक्स द्वारा दायर जवाब में कही गई है, जिन्होंने हिंदुत्व वॉच के एक्स अकाउंट (जिसे हमीद संचालित करता है) को ब्लॉक करने को चुनौती दी है.