देश

सोल्जरथॉन 2026: जवानों के सम्मान में दौड़ी दिल्ली, जनरल वीके सिंह ने दिया खास संदेश

PNB Soldierthon 2026: अगर देश को आगे बढ़ाना है और सबको साथ लेकर चलना है, तो फिटनेस बहुत जरूरी है. लेकिन फिटनेस के साथ देशभक्ति की भावना और भी अहम है. यह बात जनरल वीके सिंह ने कही. मौका था दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘पीएनबी सोल्जरथॉन 2026’ का, जहां हजारों कदम एक साथ भारतीय सैनिकों के सम्मान में दौड़ पड़े.

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 132वें स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत इस भव्य मैराथन के साथ हुई. ‘सैनिकों के साथ दौड़ें, सैनिकों के लिए दौड़ें’ की थीम पर आयोजित इस हाफ मैराथन का उद्देश्य केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना नहीं था, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान का सम्मान करना भी था.

क्या बोले जनरल वीके सिंह? (Gen VK Singh On Soldierthon 2026)

इस अवसर पर उपस्थित जनरल वीके सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी, सोल्जरथॉन उसी भावना को आगे बढ़ा रहा है. लोगों में यह जागरूकता आनी चाहिए कि हमें फिट रहना है और अपने शरीर की देखभाल करनी है.

उन्होंने PNB और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि किसी बैंक का खेलकूद और फिटनेस कार्यक्रमों में इस तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है. उन्होंने युवा पीढ़ी की भागीदारी पर खुशी जताते हुए मजाकिया अंदाज में मीडिया से भी कहा कि अगली बार हम चाहेंगे कि आप भी अपना माइक लेकर दौड़ते दिखाई दें.

भारत एक्सप्रेश के CMD हुए शामिल (CMD Upendrra Rai On Soldierthon 2026)

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय भी मंच पर मौजूद रहे और उन्होंने युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. इस कार्यक्रम के जरिए शहीद परिवारों को भी यह विश्वास दिलाया गया कि कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा उनके साथ है.

देशभक्ति और फिटनेस का अनूठा संगम (PNB Soldierthon 2026)

इस दौड़ में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी; यह सरहदों पर तैनात जवानों को यह अहसास दिलाने का एक प्रयास था कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है. हाथों में तिरंगा लिए दौड़ते लोग इस बात का प्रतीक थे कि भारतीय सैनिकों का बलिदान और उनका समर्पण देश के हर नागरिक के दिल में बसता है.

ये भी पढ़ें: दालचीनी क्या है, लोग क्यों पीते हैं इसका पानी? जानिए फायदे

पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 ने साबित कर दिया कि जब फिटनेस का जुनून देशभक्ति के जज्बे से मिलता है, तो एक नई ऊर्जा का संचार होता है. यह आयोजन सिर्फ एक दिन की दौड़ नहीं है, बल्कि यह याद दिलाने का एक सशक्त माध्यम है कि सरहदों की सुरक्षा करने वाले जवानों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सम्मान हर पल, हर दिन कायम रहना चाहिए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

28 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago