खेल

IPL से PSL तक सिर्फ एक ही नाम का शोर, आखिर कौन है ये ‘समीर’ जिसने सरहद के दोनों पार मचाया तहलका?

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों एक ही नाम का शोर है ‘समीर’. हैरान करने वाली बात यह है कि यह गूंज सिर्फ भारत के IPL मैदानों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी इसी नाम का डंका बज रहा है. साल 2026 के इस क्रिकेट सीजन में इत्तेफाक देखिए कि दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक, दो अलग-अलग ‘समीर’ अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की शामत लाए हुए हैं.

IPL में रिज्वी का ‘विराट’ अवतार

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत चमकती दिख रही है और इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ है समीर रिज्वी का. रिज्वी इस समय जिस फॉर्म में हैं, उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ उन्होंने महज कुछ गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेलकर महफिल लूट ली.

इससे पहले 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद 70 रन ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. दो मैचों में 160 रन बनाकर रिज्वी फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं और उनकी इसी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर काबिज है.

PSL में समीर मिन्हास की रनों की आतिशबाजी

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान में चल रहे PSL के 11वें सीजन में समीर मिन्हास नाम का तूफान आया हुआ है. इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए मिन्हास ने विपक्षी टीमों की नाक में दम कर रखा है. रिज्वी की तरह मिन्हास भी लगातार अर्धशतक जड़ रहे हैं. उन्होंने 4 अप्रैल को रावलपिंडी के खिलाफ 70 रन बनाए, जबकि इससे पहले क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था. मिन्हास अब तक 3 मैचों में 180 रन बना चुके हैं और फिलहाल लीग के ‘टॉप स्कोरर’ बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- रिजवी ने खेली 90 रन की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स

दो मुल्क, एक नाम और एक जैसा जलवा

यह महज संयोग नहीं बल्कि दोनों खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि उनकी टीमें आज पॉइंट्स टेबल में एक ही स्थिति में हैं. जहां रिज्वी की दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है, वहीं मिन्हास की इस्लामाबाद यूनाइटेड भी तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर जमी हुई है.

क्रिकेट के शौकीनों के लिए यह सीजन काफी दिलचस्प हो गया है. एक तरफ दिल्ली की सड़कों पर समीर रिज्वी के चर्चे हैं, तो दूसरी तरफ इस्लामाबाद के फैंस समीर मिन्हास के दीवाने हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस चुटकी ले रहे हैं कि साल 2026 शायद क्रिकेट के इतिहास में ‘समीर’ नाम के ही दर्ज होने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago