फाइल फोटो
मध्य प्रदेश की सोनम रघुवंशी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर गिरफ्तार किया है. सोनम रघुवंशी गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस को मिली. सोनम अपने पति के साथ मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गई थी, जहां उसके पति की हत्या कर दी गई थी, और तभी से सोनम भी लापता हो गई थी.
राजा हत्याकांड मामले में मेघालय पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सीएम संगमा और डीजीपी ने दी है. डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या खुद सोनम ने करवाई थी. हत्या के बाद राजा का शव शिलांग में एक खाई में मिला था.
राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. शादी के नौ दिन बाद 20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए. उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरा के पास लावारिस हालत में मिली. 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू से हुई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया.
24 मई से ही दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो परिवार वालों को चिंता हुई. कई कोशिशों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे.
यहां दोनों के लापता होने पर एनडीआरएफ और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके आठ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला. सोनम रघुवंशी की तलाश जारी थी. मामले को लेकर देशभर में खूब शोर मचा, इसके बाद दोनों के परिवार और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…
कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…
India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…