देश

जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26वें दिन तोड़ा अनशन, जानें किन शर्तों पर माने?

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends: देश की राजधानी दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक बीते एक महीने से जारी राजनीतिक और सामाजिक हलचल के बीच गुरुवार की देर रात एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई. नीट पेपर लीक और देश की परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग को लेकर पिछले 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने आखिरकार अपना अनशन समाप्त कर दिया है.

दरअसल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वांगचुक को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया गया.

26 दिन बाद टूटा उपवास(Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends)

अट्ठाइस जून से लगातार भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत 18 जुलाई को ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें पहले सफदरजंग और फिर हाई कोर्ट के आदेश पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में उस समय माहौल पूरी तरह से बदल गया जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह खुद वहां पहुंचे.

बता दें कि लगभग एक महीने से चल रहे इस गतिरोध के बाद सरकार और अनशनकारी के बीच सहमति बनी और वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया.

 

सरकार के इस बड़े भरोसे पर बनी बात

अनशन तोड़ने के तुरंत बाद सोनम वांगचुक ने अपना एक बयान जारी कर बताया कि देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर या पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने का विनम्र आग्रह किया था. उन्होंने बताया कि सरकार के साथ कई महत्वपूर्ण शर्तों और देश भर में संभावित हिंसा को टालने की दिशा में लंबी बातचीत हुई.

वांगचुक के अनुसार, आंदोलनकारियों और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई भी दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न करने के सरकारी आश्वासन के बाद ही यह बड़ा कदम उठाया गया है.

वांगचुक की देश के युवाओं से अपील

अनशन तोड़ने के साथ ही सोनम वांगचुक ने देश भर के छात्रों, युवाओं और सीजेपी समर्थकों से एक भावुक और बेहद महत्वपूर्ण अपील भी जारी की. उन्होंने कहा कि देश में शांति बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. वांगचुक ने समर्थकों को आगाह करते हुए कहा कि आप सभी बहुत सतर्क रहें और किसी के बहकावे में आकर कहीं भी किसी तरह की हिंसा न होने दें. उन्होंने संकेत दिया कि सरकार के साथ जिन शर्तों पर सहमति बनी है, उसका पूरा ब्योरा वे जल्द ही एक अलग वीडियो संदेश के जरिए देश के सामने रखेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

9 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

18 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

19 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

47 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

58 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago