Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज 24 जुलाई 2026 को आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि और शुक्रवार के दुर्लभ संयोग में ग्रहों का विशेष फेरबदल देखने को मिल रहा है. आज सूर्य देव और बुध कर्क राशि में, चंद्रमा वृश्चिक में, मंगल वृषभ में, गुरु और शुक्र मिथुन में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
दरसल ग्रहों की इस कड़क चाल और अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से आज (today Rashifal in hindi) कई राशियों के लिए धन लाभ और करियर में बड़े अवसरों के द्वार खुल रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को वर्कप्लेस पर विवादों से बचने की सख्त सलाह दी जाती है.
मेष राशि के जातकों के लिए आज अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं, घर में मेहमानों का आगमन होगा और संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी, हालांकि कानूनी मामलों में ढिलाई न बरतें. वृषभ राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और ऑफिस में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है.
वहीं मिथुन राशि वाले जातक आज पूरे जोश और ऊर्जा के साथ नए काम की शुरुआत करेंगे, लेकिन ऑफिस में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें और विरोधियों से सावधान रहें.
कर्क राशि के जातकों के धन-धान्य में वृद्धि होगी, परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा और छात्रों को दिमागी तनाव से मुक्ति मिलेगी. सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में आज बड़ा उछाल आएगा, राजनीति और जॉब में नई पहचान मिलेगी, नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है. कन्या राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, रुका हुआ धन वापस आ सकता है और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा.
तुला राशि वाले जातकों को अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है और अधूरी इच्छा पूरी होगी, लेकिन किसी को उधार देने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं. वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस और जॉब में ग्रोथ के नए ऑफर मिलेंगे, वादे पूरे करने होंगे और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. धनु राशि के व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी.
मकर राशि के लोगों के पारिवारिक विवाद और शादी-विवाह की बाधाएं दूर होंगी, हालांकि माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम में ज्यादा मेहनत करनी होगी. कुंभ राशि के जातकों को आज वर्कप्लेस पर बहुत अलर्ट रहना होगा, आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं या विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. मीन राशि के लोगों को आज विपरीत हालातों में भी शांत रहना होगा, शाम तक मन की कोई बड़ी मुराद पूरी हो सकती है.
आज (today Rashifal in hindi) चंद्रमा का वृश्चिक राशि में नीच गोचर और कुंभ में राहु की स्थिति के कारण कुंभ और तुला राशि के जातकों को मानसिक तनाव या अनचाहे विवादों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं कर्क राशि में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग और मिथुन में गुरु-शुक्र की युति मेष, सिंह और कन्या राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती और करियर में अचानक उछाल देने वाली साबित होगी.
आज शुक्रवार का दिन होने के कारण सफेद, हल्का गुलाबी और चमकीला सिल्वर रंग सभी 12 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. अगर आज किसी जरूरी काम या बिजनेस डील के लिए बाहर जा रहे हैं, तो इत्र या सुंगधित परफ्यूम लगाकर ही निकलें. ऐसा करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं, धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और दिन पूरी तरह से मंगलमय बीतता है.
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 24 July 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…