देश

सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, उच्च सदन में होगा पहला कार्यकाल; नहीं लड़ेंगी आगामी लोकसभा चुनाव

Sonia Gandhi in Rajya Sabha: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार (4 अप्रैल) को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई. उच्च सदन में यह सोनिया गांधी का पहला कार्यकाल होगा. 77 वर्षीय कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं.

बता दें कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव (2024) नहीं लड़ेंगी. वह साल 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वह पहली बार सांसद चुनी गईं थी. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी. इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामना

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद शुभकामना दी है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को मेरी शुभकामनाएं. सोनिया गांधी ने आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत की. प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के बीच उनका साहसी, लचीलापन और गरिमामय व्यवहार हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा.

उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं. मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं.”

निर्विरोध चुनी गईं सोनिया गांधी

बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए राजस्थान से निर्विरोध चुना गया है. राजस्थान में उन्हें निर्विरोध चुने जाने में वहां के विधायकों की संख्या काफी मददगार साबित हुई.

यह भी पढ़ें: ‘कोई क्या बोलता है, मुझे फर्क नहीं पड़ता…’ सुरजेवाला की टिप्पणी पर बोलीं हेमा मालिनी- पीएम मोदी से सीखे विपक्ष

यह भी पढ़ें: फिर बढ़ा फीस का बोझ, कागज के 33% घटे दाम लेकिन नहीं सस्ती हुई किताबें, अभिभावकों का बिगड़ा बजट, स्कूल से लेकर स्टेशनरी वालों की बल्ले-बल्ले

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

15 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

16 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

31 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

42 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

50 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago