हेमा मालिनी ने रणदीप सुरजेवाला पर साधा निशाना.
BJP Mathura Candidate Hema Malini on Randeep Surjewala: मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वे लोग केवल लोकप्रिय लोगों पर निशाना साधते हैं. क्योंकि अलोकप्रिय पर निशाना साधने से उनको कुछ भी हासिल नहीं होगा. उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सीखना होगा. अभिनेत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने जिस प्रकार महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया है उसी प्रकार उन्हें भी करना चाहिए.
अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची हेमा ने कहा कि किसी ने मेरे बारे में क्या कहा है? मैं इस पर आज बात नहीं करना चाहती हूं क्योंकि मेरे लिए बहुत ही खुशी का दिन है. उन्होंने आगे कहा कि कोई भी क्या बोलता है इससे फर्क नहीं पड़ता. देखिए जिनका नाम होता है चर्चा भी उसी की होती है. बिना नाम चर्चा करके कुछ भी हासिल नहीं होगा. उन्होंने सुरजेवाला के बयान पर हम सभी को पीएम मोदी से महिलाओं के सम्मान के लिए किए जाने वाले कार्यों से सीखना चाहिए.
इतना ही नहीं हेमा ने कहा कि आज मेरे लिए खुशी का मौका है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से तीसरी बार मथुरा की सेवा का मौका मिल रहा है. बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कुरुक्षेत्र के कैथल गांव में सुशील गुप्ता के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता और मथुरा सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया था.
ये भी पढ़ेंः ‘राहुल-प्रियंका हालात के मारे हैं, दोनों अपनी जिंदगी से परेशान हैं’, कंगना का गांधी परिवार पर पर्सनल अटैक
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…