देश

1991 के वोटिंग फोटो से लेकर 1980 के वोटर लिस्ट तक! सोनिया गांधी पर बीजेपी ने लगाया ‘लोकतंत्र की चोरी’ का आरोप

Sonia Gandhi Voter List Controversy: सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के मामले में अब राजनीति तेज हो गई है. कल 21 सितंबर को इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिवीजन पिटीशन मंजूर कर ली थी. अब बीजेपी ने सोनिया गांधी पर लोकतंत्र की चोरी करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि जब साल 1980 में सोनिया गांधी भारत की नागरिक नहीं थीं, तो फिर किस आधार पर उन्हें वोट देने की अनुमति दी गई थी.

सोनिया गांधी के वोट पर सवाल

प्रदीप भंडारी ने कहा,

भारत का संविधान कहता है कि वोट देने के लिए व्यक्ति का भारत का नागरिक होना ज़रूरी है. 1980 में सोनिया गांधी भारत की नागरिक नहीं थीं. 1980 में कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें पूछा गया था कि किस आधार पर सोनिया गांधी को वोट देने की अनुमति दी गई, जबकि वह भारत की नागरिक नहीं थीं. क्या उन्होंने दस्तावेज़ों में धोखाधड़ी करने की कोशिश की?

उन्होंने आगे कहा, “कल दिल्ली की एक अदालत ने मजिस्ट्रेट कोर्ट को यह जांचने का आदेश दिया कि क्या कोई संज्ञेय अपराध (cognizable offence) हुआ था. जो लोग ‘वोट चोरी’ की बात कर रहे हैं, वे असल में लोकतंत्र की चोरी कर रहे हैं. अगर आप कोर्ट की टिप्पणी देखें, तो उसमें कहा गया है कि जिस मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले को खारिज किया था, उसने मामले पर ठीक से विचार नहीं किया और संज्ञेय अपराध का खुलासा करने का अपना मुख्य काम नहीं किया. कोर्ट का भी मानना ​​है कि इसकी जांच होनी चाहिए.”

1991 की फोटो पर भी सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता ने साल 1991 में सोनिया गांधी के वोट डालने के दौरान खींची गई तस्वीरों पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि चोरी करने की कांग्रेस की प्रवृति नई नहीं है. 1991 में जब सोनिया गांधी वोट डालने गई थीं, उस समय बूथ के अंदर जाकर तस्वीरें खींची गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली वोटर लिस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, 33 लाख नोटिस पर पूछा सवाल

प्रदीप भंडारी ने कहा कि कानून यह कहता है कि वोटिंग किसी भी व्यक्ति का व्यक्तिगत और निजी मामला है. इस दौरान फोटो नहीं खींची जा सकती है. लेकिन इन लोगों ने फोटो खींचकर कानून का उल्लंघन किया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago