मशहूर सिंगर सोनू निगम पर हमला (फोटो ANI)
Sonu Nigam Attacked: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और उनके दोस्तों पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ है. इस पूरे मामले में शिवसेना विधायक के बेटे पर इसका आरोप लगा है. सोमवार को मुंबई के चेंबूर में सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान उनकी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं जबकि उनके करीबी दोस्त रब्बानी खान गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं
घटना के बाद सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज कराई है. वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. गायक सोनू निगम और उनकी टीम के सदस्यों के साथ हुई धक्का-मुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं इस पूरे मामले पर सोनू निगम का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था तभी एक शख्स स्वप्निल प्रकाश ने मुझे पकड़ लिया. फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया, जो मुझे बचाने आए थे. मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा. मैंने शिकायत दर्ज़ कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में न सोचें.
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चोट दिवगंत गुलाम मुस्तफा खान साहब के बेटे रब्बानी खान को आई हैं. रब्बानी और सोनू बेहद करीबी दोस्त बताए जाते हैं. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे खेमे के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर सोनू निगम और खान पर हमला किया. एक सूत्र ने बताया कि सोनू को धक्का मारा गया लेकिन उन्हें मामूली चोट आई.
जोन 6 के DCP हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया. आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ 2 अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं। आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है.
दरअससल यह पूरा विवाद सेल्फी को लेकर हुआ था. परफॉर्मेंस के बाद जब सोनू स्टेज से नीचे उतर रहे थे तो विधायक के बेटे ने हड़बड़ी में सेल्फी लेने की कोशिश की. इस दौरान सोनू के बॉडीगार्ड हरि ने उसे तमीज से सेल्फी लेने की हिदायत दी. विधायक के बेटे को गुस्सा आ गया और उसने हरि को धक्का मार दिया.
पीएम मोदी ने कौशल विकास को सम्मानित करियर के रूप में स्थापित करने पर जोर…
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने 24 नवंबर को डिगलीपुर…
बाबा बैद्यनाथ धाम के कामना लिंग की पौराणिक कथा, रावण की शिव भक्ति, विष्णु के…
चिदंबरम नटराज मंदिर में शिव के आनंद तांडव, चेतना के आकाश, नाट्यांजलि उत्सव और ब्रह्मांड…
राजस्थान के एकलिंगजी और नाथद्वारा मंदिर मेवाड़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के दो महत्वपूर्ण…
Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने ननकाना साहिब की यात्रा…