बिजनेस

Petrol Diesel Price: मेट्रो शहरों में बदला पेट्रोल-डीजल दाम, यहां चेक करें नया रेट

देश में काफी समय से पट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.  लेकिन आज एक ऐसा मेट्रो शहर है जहां पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त दर्ज की गई है. यह शहर है चेन्नई. आज यहां पेट्रोल में 10 पैसे और डीजल में 9 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है और यह 102.73 रुपये प्रति लीटर और 94.33 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. इसके अलावा दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाके में कई शहरों में आज फ्यूल के रेट्स में बदलाव देखे गए हैं. आइए जानते हैं इन रेट्स के बारे में

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के रेट्स-

नोएडा में पेट्रोल-डीजल 1-1 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपये और 89.75 रुपये लीटर बिक रहा है.

गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल 4-4 पैसे सस्ता होकर 96.93 रुपये लीटर और 89.80 प्रति लीटर पर बिक रहा है.

पटना में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये और 94.04 लीटर बिक रहा है.

रांची में पेट्रोल 58 पैसे और डीजल 57 पैसे सस्ता होकर 99.84 रुपये और 94.65 रुपये लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- Stock Market close: बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद,ऑयल एंड गैस, पावर, मेटल शेयरों में रहा दबाव

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

11 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

24 minutes ago

नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली-कटरा वंदे भारत की टाइमिंग और किराया जान लें

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…

46 minutes ago