मनोरंजन

Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में भी नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Shehzada Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है. कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को फैंस के औसत रिव्यू मिल रहे है. शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने न सिर्फ मेकर्स को बल्कि फैंस को भी निराश किया है. इसके साथ ही फिल्म की कमाई का ग्राफ भी नहीं बढ़ रहा है. ‘भूल भुलैया 2’ की सुपर सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड की हिट मशीन के रूप में पेश किया गया था, लेकिन अभिनेता की हाल में रिलीज ‘शहजादा’ पहले सप्ताह में ही नकाम साबित हुई है. आइए जानते हैं सोमवार के टेस्ट में ‘शहजादा’ का क्या हाल है.

चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा?

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर काफी बज था लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने दर्शकों निराश किया है है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं कमाई की बात करें तो ‘शहजादा’ ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 6.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘शहजादा’ ने तीसरे दिन 7.55 करोड़ रुपये बटोरे. वहीं, मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है. कार्तिक की फिल्म मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘शहजादा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को महज 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 22.70 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें-  Nikki Murder Case: निक्की की मौत को रोड एक्सीडेंट बनाने की थी साजिश, साहिल के पिता को नहीं कोई पछतावा, पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई राज

फिल्म ‘शहजादा’ ‘भूल भुलैया 2’ से चल रही काफी पीछे

रोहित धवन के निर्देशन में बन रही ‘शहजादा’ में कार्तिक और कृति के अलावा रोनित रॉय, मनीषा कोइराला, परेश रावल और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ‘शहजादा’ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ फिलहाल उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है. ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर 55. 96 करोड़ रुपयो का कारोबार किया था. वहीं ‘शहजादा’ इस आंकड़े से काफी दूर है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कितने करोड़ कमा पाती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

53 minutes ago