अतीक का बेटा असद अहमद
Asad Ahmad Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. योगी आदित्यनाथ के मिट्टी में मिला देने वाले बयान के बाद उमेश पाल हत्याकांड में एक के बाद एक लगातार इस हत्याकांड के आरोपियों को यूपी पुलिस मिट्टी में मिलाने में लगी हुई है. वहीं इस एनकाउंटर में पुलिस को मारे गए अपराधियों के पास से वॉल्थर पी88 पिस्टल और ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्वर मिली है. दोनो ही हथियार विदेशी हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में.
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही इस केस में प्रयागराज पुलिस के अलावा यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया था. मारे गए असद अहमद के हाथ में जहां वॉल्थर पी88 (Walther P88) पिस्टल थी. वहीं अतीक के गैंग के शूटर गुलाम के हाथ में ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्वर (British Bull Dog Revolver). इनमें वॉल्थर पी88 पिस्टल जर्मनी मेड है. साल 1983 में पहली बार डिजाइन किया गया यह पिस्टल एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल है. इसके निर्माण से लेकर अभी तक इसमें कई बदलाव किए जा चुके हैं. शुरुआत में यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध थी, लेकिन 1997 में इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट का उत्पादन बंद कर दिया गया. फिलहाल यह दो वैरिएंट में ही उपलब्ध है.
बात करें इसके आज मिलने वाले पहले वैरिएंट की तो यह 7.4 इंच लंबा है वहीं दूसरे वैरिएंट का नाम पी88 कॉम्पैक्ट है इसकी लंबाई 7.1 इंच है. वहीं इसका वजन 895 ग्राम होता है. 9×19 मिलिमीटर की पैराबेलम गोलियों का इस पिस्टल में इस्तेमाल होता है. वहीं इस पिस्टल से 60 मीटर की रेंज तक निशाना लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: असद एनकाउंटर: UP STF को 51000 रु का इनाम देंगे महंत राजू दास, अपराधियों से कहा- या तो शांत हो जाओ या प्रदेश छोड़ दो
बुल डॉग रिवॉल्वर की साइज है खास
मारे गए शूटर गुलाम के पास से पुलिस को ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्वर (British Bull Dog Revolver) मिली है. 1872 में इसे बर्मिंघम में बनाया गया था. इसे बनाने वाली कंपनी का नाम फिलिप वेबले एंड संस है. यह काफी पुराना मॉडल माना जाता है, क्योंकि इसका उत्पादन साल 1872 से 1900 तक किया जाता था. दरअसल, ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्वर की बैरल केवल 2.5 इंच की होती है. इसकी मारक क्षमता 18 मीटर है. वहीं बात करें इसके तकनीक की तो इस रिवाल्वर में पांच राउंड का घूमने वाला सिलेंडर लगा होता है. इसकी छोटी साइज के कारण इसे जेब में या शरीर में कहीं भी आसानी से छिपाया जा सकता है.
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…