पत्रकारों से बात करते शिवपाल सिंह यादव (बीच में)
-जीत कुमार
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है. विपक्षी दल के नेता सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं . इंडिया बनाम भारत को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भी बहस छिड़ी हुई है. इस मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “जहां तक इंडिया नाम हटाने का मामला है तो 2024 में भारतीय जनता पार्टी के लोग खुद यहां से हट जाएंगे.” उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश पर हमला बोला है और उनको बहरूपिया बताया है.
मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव भाजपा पर जमकर बरसे. मुलायम सिंह यादव -2004 के सपा के मेनिफेस्टो में कहा था कि देश का नाम इंडिया की जगह भारत होना चाहिए. उन्होंने कहा था कि भारत नाम रखना चाहिए जिससे देश का गौरव वापस लाया जा सके, इस सवाल का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब संविधान में है दोनों ही नाम हैं तो इस तरीके की बात भारतीय जनता पार्टी को नहीं करनी चाहिए. इंडिया का नाम भारत होने में हमें कोई दिक्कत नहीं, जबकि संविधान में दोनों नाम है और जब संविधान में दोनों नाम है तो यह छेड़छाड़ करने की जरूरत क्या है. शिवपाल ने कहा कि जब इस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो वह 2024 के चुनाव में अपने आप ही खुद ही हट जाएंगे.
ये भी पढ़ें– India vs Bharat Controversy: ‘इंडिया’ या ‘भारत’ पर मचा सियासी घमासान, क्या है मोदी सरकार का प्लान?
उन्होंंने कहा कि राजभर बोल रहे हैं कि आप जल्दी NDA में शामिल होंगे, 2024 लोकसभा से पहले आप NDA में आ जाएंगे के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने राजभर पर पलटवार करते हुए कहा, “उनके बारे में आप सबको पता है वह बहरूपिए हैं. कब कहां क्या बात करते हैं सभी जानते हैं. शिवपाल ने कहा कि उनको ये बात भी याद रखनी चाहिए कि जब यादव लोग पीटते हैं तो ना रोने नहीं देते. ओपी राजभर बोले घोसी चुनाव में सपा जमानत नहीं बचा पाएगी और 8 सितंबर को सपाई घोसी से भाग जाएंगे, के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि कल रिजल्ट आएगा और हम भी वहां पर काउंटिंग में जाएंगे और जब काउंटिंग में वहां जाएंगे तो पता चल जाएगा. इसी के साथ शिवपाल ने दावा किया कि, समाजवादी पार्टी बहुत भारी बहुमत से वहां पर जीत रही है.
यूपी में मायावती और ओवैसी के बिना आपको PDA फार्मूला में कमी नहीं लगती के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इसकी चिंता आप लोगों को नहीं करनी चाहिए. मायावती के बारे में मैंने आप लोगों को बता ही दिया है कि पहले वह भारतीय जनता पार्टी से दूरी बनाएं. ओवैसी के बारे में शिवपाल ने कहा कि वह बहुत अच्छे व बड़े नेता हैं.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को बीमारी बताया और उसको खत्म करने की बात कही है, जबकि कुछ दिन पहले ही डिंपल यादव ने कहा था कि हम हिंदू हैं सनातनी है. इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि हम और हमारी समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और गठबंधन में है, गठबंधन में रहेंगे और यह सवाल उन्हीं से आपको करना चाहिए.
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर शिवपाल ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है. उसे संविधान के अनुसार ही काम करना चाहिए.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…