खेल

Asia Cup 2023: मैच वेन्यू बदलने से PCB को हुआ भारी नुकसान! जय शाह के सामने पैसों के लिए गिड़गिड़ाया, मांगा मुआवजा

Asia Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप 2023 के मैच श्रीलंका में होने के कारण गेट मनी के नुकसान के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) से मुआवजे की मांग की है. एशिया कप में पाकिस्तान को सारे मैचों की मेजबानी नहीं मिली है और इस वजह से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से भी लगातार बयान भी आते रहे हैं.

पीसीबी ने हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने एसीसी चीफ जय शाह को औपचारिक पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग की है. अशरफ ने श्रीलंका में मैचों के कार्यक्रम तय करने को लेकर एसीसी के रवैये पर भी निराशा जताई है.

मैच के स्थान बदलने पर हुआ घाटा

पीसीबी प्रमुख ने किसी का नाम लिए बिना पूछा है कि एसीसी बोर्ड के सदस्यों को विश्वास में लिए बिना अंतिम समय में मैच स्थलों को बदलने के फैसले के लिए कौन जिम्मेदार है. पत्र में कहा गया है कि 5 सितंबर को बैठक में दोनों मेजबान देशों और एसीसी सदस्यों ने यह फैसला किया था कि मैचों का आयोजन हंबनटोटा में होना चाहिए जिसके बाद श्रीलंका के मुख्य क्यूरेटर पिच तैयार करने के लिए वहां रवाना हो गए थे. यहां तक कि प्रसारण के लिए भी हंबनटोटा में जरूरी व्यवस्थाएं की जाने लगी थी.

ये भी पढ़ें: Australia World Cup Team: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम, मानर्स लाबुशेन का सपना हुआ चकनाचूर

पत्र के अनुसार एसीसी ने इसकी पुष्टि करते हुए पीसीबी के लिए एक ईमेल भी भेजा था. अशरफ ने इस पर हैरानी जताई कि कुछ देर बाद पीसीबी से कहा गया कि वह इस मेल पर विचार न करे और बाद में घोषणा कर दी गई कि मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंडी और कोलंबो में ही होंगे.

बता दें कि एशिया कप 2023 में इस वक्त सुपर-4 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस राउंड के पहले मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. सुपर-4 में अब इंडिया के साथ पाकिस्तान का मुकाबला 10 सितंबर को होना है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago