डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी ( एसपी ) ने इस साल होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. सपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से और शफीकुर्रहमान बर्क को संभल से मैदान में उतारा है तो रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ से अपना प्रत्याशी बनाया है.
समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने दिसंबर 2022 में मैनपुरी संसदीय उपचुनाव जीता था. उन्होंने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 मतों के अंतर से हराया था. सपा का गढ़ मानी जाने वाली यह सीट पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पास थी और 10 अक्टूबर को उनकी मृत्यु के बाद यह खाली हो गई थी. अक्षय यादव को फिरोजाबाद से मैदान में उतारा गया है, जबकि बांदा से, सपा ने शिवशकर सिंह पटेल को मैदान में उतारा है.
होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान
वही सपा ने कहा, “होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान.” मौजूदा लोकसभा में, 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी ) के साथ गठबंधन में लड़ने वाली एसपी के पास तीन सांसद हैं, जबकि बी एसपी के पास 10 सांसद हैं. रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनिया गांधी राज्य से एकमात्र कांग्रेस सांसद हैं.
एसपी और आरएलडी और गठबंधन
19 जनवरी को, एसपी और आरएलडी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की थी, जिसमें एसपी ने आरएलडी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीटें छोड़ी थीं. सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 11 सीटें देने की पेशकश की है. समाजवादी पार्टी ( सपा ) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में उनके “गठबंधन” की अच्छी शुरुआत हो रही है. कांग्रेस और सपा दोनों ही भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के सदस्य हैं, जो भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र को टक्कर देने के लिए बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें: यूपी में बड़े पैमाने पर IAS और IPS रैंक के अधिकारीयों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस के साथ हमारा सौहार्दपूर्ण गठबंधन
अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस के साथ हमारा सौहार्दपूर्ण गठबंधन 11 मजबूत सीटों के साथ अच्छी शुरुआत कर रहा है. यह रुझान जीत के समीकरण के साथ आगे बढ़ेगा. ‘इंडिया’ टीम और ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्याक) रणनीति इतिहास बदल देगी.”
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…