फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से दो-तीन महीने पहले ही बिहार की राजनीति में हुई उथल-पुथल के बाद अब यूपी की सियासत में भी बड़ा बदलाव देखने के संकेत मिल रहे हैं. आरपीआई नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के एक बयान के बाद इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि, अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली बसपा प्रमुख मायावती आने वाले समय में एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती हैं. फिलहाल अठावले के बयान के बाद इस बात को लेकर कयास तेज हो गए हैं और यूपी की सियासत में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है.
आरपीआई नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले लखनऊ के दौरे पर पहुंचे और पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा, “जब कांशीराम की बसपा थी तब भी मैंने आरपीआई की बैठक में कांशीराम को ही हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था और अब हम मायावती को भी अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को तैयार हैं.” इसी के साथ ही रामदास अठावले ने आगे कहा कि,”अगर पूरे देश के दलितों को सामाजिक, आर्थिक न्याय देना है और उनको विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है तो आदरणीय मायावती और हम अगर साथ आते हैं तो देशभर में एक बड़ी ताकत बन सकते हैं.” तो इसी के साथ ही अठावले ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले बयान को लेकर कहा कि, “उनकी रणनीति हमेशा से ही अपने दम पर चुनाव लड़ने की रहती है. उनका फ़ैसला उनकी जगह सही हैं.”
इसी के साथ ही अठावले ने नीतीश कुमार को पाला बदलने को लेकर पलटूराम कहे जाने पर बोले कि,वो पलटूराम नहीं है. इसके अलावा उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला साधा और कहा कि, वो पलटवार करने वाले मज़बूत नेता है. वो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का हिस्सा भी रहे हैं. उनके जाने से इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है. इंडिया गठबंधन को उन्होंने तो छोड़ ही दिया है. आगे उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं और आम आदमी पार्टी भी पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ रही है. तो वहीं एनडीए में तमाम नेताओं के शामिल होने के क्रम में शरद पवार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, उनके आने से हमारी ताक़त और बढ़ेगी, उनके विधायक तो पहले ही अजित पवार के साथ बीजेपी के समर्थन में आ चुके हैं. उन्हें भी अकेले रहने का फ़ायदा नही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…