सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी (फोटो सोशल मीडिया)
Prayagraj: कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी (SP MLA Irfan Solanki) और उनके भाई रिजवान सोलंकी के लिए आज की दिन कड़ी परीक्षा का दिन है. क्योंकि आज दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी और तय होगा कि उनको राहत मिलेगी या नहीं. फिलहाल कई महीने से जेल में बंद सोलंकी ब्रदर्स की जमानत याचिका पर जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच आज सुनवाई करेगी. अब देखना ये है कि दोनों भाइयों को जमानत मिलती है या नहीं.
बता दें कि सोलंकी ब्रदर्स पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में प्लॉट में आगजनी करने सहित कई मामलों में कानपुर के जाजमऊ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इसी के बाद दोनों पर पुलिस ने एक्शन लिया था. इरफान सोलंकी पर आरोप है कि उन्होंने जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा की जमीन पर कब्जे की नियत से घर में आग लगा दी. उन्होंने आरोप लगाया था कि, दोनों भाइयों की प्लॉट पर नजर थी.
ये भी पढ़ें- UP News: अब 5000 में ट्रांसफर कर सकेंगे अपनों को संपत्ति, योगी सरकार के नए नियम से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
इसी के बाद नजीर फातिमा ने आगजनी मामले की शिकायत पुलिस से की थी और फिर पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 327, 427, 386, 504, 436, 506 और 120 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था. बता दें कि इस मामले में विधायक इरफान सोलंकी के साथ ही उनके भाई रिजवान, शौकत, मोहम्मद शरीफ और हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटा वाला को भी नामजद किया गया था. बता दें कि नजीर फातिमा का परिवार प्लॉट में छप्पर डालकर अपना गुजर-बसर कर रहा था. फातिमा ने आरोप लगाया था और आगजनी के मामले को लेकर बताया था कि, 7 नवंबर 2022 को उनका परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कहीं गया था. इसी दौरान प्लॉट के अंदर बनी झोपड़ी को इरफान सोलंकी और उनके भाई के साथ अन्य लोगों ने आग लगा दी थी. क्योंकि ये लोग प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं.
फिलहाल सपा विधायक इरफान सोलंकी इसी मामले में जेल में बंद हैं. कोर्ट इरफान सोलंकी के साथ ही उनके भाई रिजवान सोलंकी की जमानत याचिका पर एक साथ सुनवाई कर रही है. हालांकि इसी मामले में हाईकोर्ट इरफान की जमानत अर्जी पहले खारिज कर चुकी है. तो वहीं इरफान सोलंकी की ओर से ये दूसरी बार है जब उन्होंने जमानत अर्जी दाखिल की है. फिलहाल आज हाई कोर्ट की सिंगल बेंच इस मामले में सुनवाई करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…