शफीकुर्रहमान बर्क
Atiq Ahmed: योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर अब सपा (समाजवादी पार्टी) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने पलटवार किया है. शफीकुर्रहमान बर्क ने आरोप लगाया है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या बीजेपी के इशारे पर हुई है. वह यूपी के सम्भल जिले में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ तो उसका कोई विरोध नहीं था. वह पुलिस कस्टडी में था. ये उनकी जिम्मेदारी थी कि उसकी सुरक्षा की जाती.
सपा सांसद बर्क ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “इससे ज्यादा केस क्लियर क्या होगा कि सारा हिंदुस्तान व सारी दुनिया, विपक्ष और सब कोई जानता है कि हत्या कैसे हुई और किसने कराई. पुलिस कस्टडी में था वो. बगैर उनकी मंशा के तो हुआ नहीं है. विपक्ष से अतीक की कोई लड़ाई नहीं थी. ”
उन्होंने ये भी कहा, “इस वक्त जो मारा गया बगैर इनके इशारे के नहीं हुआ है.” बर्क ने कहा कि विपक्ष पर जो छींटाकशी कर रहे हैं वो गलत है. सच्चाई अपनी जगह पर है. अदालत चाहे उसको फांसी की सजा सुना देती, हमें कोई दिक्कत नहीं थी.
ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed : “राज न खुल जाए, इसलिए विपक्ष ने करा दी अतीक की हत्या”, योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा आरोप
चंदौसी जिला प्रभारी और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर कल कहा था कि “सच यह है कि माफिया अतीक और अशरफ की हत्या विपक्ष ने करवाई है. विपक्ष के कुछ गंभीर राज माफिया अतीक के पास थे, जिनके खुलने के डर से विपक्ष ने माफिया अतीक और अशरफ की हत्या करवा दी.” मंत्री ने आगे कहा था कि, “पूर्व सरकारों में पुलिस माफिया अतीक के आतंक के खौफ से अपनी कुर्सी अतीक के लिए छोड़कर खड़े हो जाती थी. प्रदेश में अतीक अशरफ अपनी मनमानी करते थे, लेकिन योगी सरकार ने माफिया अतीक को ठीक करने का काम किया है.”
-भारत एक्सप्रेस
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…