मुख्तार अंसारी-अफशां खान (फोटो सोशल मीडिया)
Mukhtar Ansari Wife Afsha Ansari: यूपी पुलिस के लिए इस वक्त दो महिलाएं सिरदर्द बनी हुई हैं. इसमें से एक अतीक अहमद की पत्नी है तो दूसरी बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी है. पुलिस दोनों को ही ढूंढ रही है. जहां एक ओर शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही है तो वहीं अफशां जमीन हड़पने, मनी लॉन्ड्रिंग समेत 9 मामलों में वांछित है. पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम रखा है और अब और इनाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है. वहीं अफशां पर 75 हजार का इनाम रखा गया है.
फिलहाल यूपी पुलिस को दोनों महिलाओं की तलाश है. मीडिया सूत्रों की मानें तो 31 जनवरी 2022 में पुलिस ने अफशां पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया था. जिस तरह पुलिस को ये संदेह है कि अतीक के जेल जाने के बाद शाइस्ता उसके काले कारनामों को हैंडल करती थी, वैसे पुलिस को संदेह है कि अफशां भी मुख्तार के कामकाज सम्भालती रही है.
मुख्तार अंसारी के परिवार पर कई मुकदमे दर्ज हैं. मुख्तार अंसारी पर 60 से अधिक केस दर्ज हैं, तो वहीं आफशां पर 9 और बड़े बेटे अब्बास पर सात मुकदमे दर्ज हैं. बहू निकहत अंसारी पर अपने पति को जेल से भगाने की साजिश रचने का आरोप लगा है. वहीं मुख्तार के छोटे बेटे उमर पर अवैध कब्जे के साथ ही जालसाजी का भी आरोप लगा है और वह भी फरार चल रहा है.जबकि भाई अफजाल पर भी करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
ईडी ने 2020 में मुख्तार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. इसी मामले के दौरान जब पुलिस ने मुख्तार के साथ ही अफजाल से पूछताछ की थी तो आफशां के भी शामिल होने के सबूत मिले थे. इसके बाद ईडी ने आफशां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. फिलहाल, पुलिस ने भी आफशां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है.
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…