देश

क्या है माफिया ब्रदर्स की हत्या का चित्रकूट कनेक्शन? आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

Prayagraj: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के मामले में अब चित्रकूट कनेक्शन सामने आया है. तीनों हत्यारोपियों ने चित्रकूट के नाम-पते पर आधार कार्ड बनवाया था और इसी का उपयोग प्रयागराज के होटल में कमरा बुक कराने में किया गया था.

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद से ही पुलिस इस केस के हर एंगल से जांच कर रही है. माफिया ब्रदर्स की हत्या में शामिल तीनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस तीनों हत्यारों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इसके बाद से ही इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर नए खुलासे अब इस मामले के कुछ तार चित्रकूट से जुड़ते नजर आ रहे हैं.

आधार कार्ड से निकलकर आई यह बात

तीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने जहां घटनास्थल की पहले से रेकी कर रखी थी. वहीं प्रयागराज के जिस होटल में ये रुके थे वहां कमरा बुक करने के दौरान उन्होंने जो आधार कार्ड दिया था वो भी फर्जी निकला. उनके द्वारा दिए गए आधार कार्ड में दिया गया पता चित्रकूट का था. मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी ने प्रयागराज के होटल से अन्य दस्तावेजों के साथ आरोपियों के फर्जी आधार कार्ड की कॉपी भी सीज की थी. जिनकी जांच करने के बाद यह पता चला कि तीनों के आधार कार्ड फर्जी निकले हैं.

इसे भी पढ़ें: “माफिया ब्रदर्स की हत्या बीजेपी के इशारे पर हुई”- योगी के मंत्री के बयान पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का पलटवार

रिमांड का आज आखिरी दिन

माफिया ब्रदर्स की हत्या के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड आज शाम 5 बजे समाप्त हो चुकी है. पुलिस ने इन्हें पूछताछ के लिए चार दिन के लिए रिमांड पर लिया था. सूत्रों के अनुसार आरोपियों सनी, लवलेश और अरुण से पूछताछ में कई अन्य अहम खुलासे हुए हैं. आज 5 बजे के बाद प्रयागराज पुलिस प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. तीनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. जानकारी के अनुसार जरूरत पड़ने पर दोबारा कोर्ट की अनुमती से इनकी कस्टडी ली जा सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

39 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

52 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago