एसटी हसन- फाइल फोटो (ANI)
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सपा सांसद एसटी हसन का चौंका देने वाला बयान सामने आ रहा है. रेप की घटनाओं को लेकर उन्होंने देश में शरीयत कानून लागू करने की मांग की है. शनिवार को दिए बयान में उन्होंने कहा कि, “रेप की घटनाओं के लिए पॉर्न साइट्स जिम्मेदार हैं. रेप की घटनाओं को रोकना है तो देश में शरीयत कानून लागू करें और दोषियों को इस्लामी कानून में सजा मिले.” यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो शरीयत की मांग करेंगे, तो इस्लामीफोबिया लोगों को दिक्कत होगी.
एसटी हसन ने अपने बयान में ये भी कहा है कि खेत में बैठकर जब 4 जवान लड़के मोबाइल पर पॉर्न साइट देखते हैं और उनके सामने से कोई महिला या युवती गुजरती है तो वे उसका रेप कर देते हैं. इसलिए पोर्न साइट्स पर देश में रोक लगनी चाहिए. इसी के साथ उन्होंने शरीयत कानून की पैरवी करते हुए सऊदी अरब का उदाहरण दिया और बोले, “पूरी दुनिया में सऊदी अरब एक मिसाल है.” उन्होंने सऊदी अरब में रेप न होने की वजह बताते हुए कहा कि, सऊदी अरब में रेप क्यों नहीं होते, हत्या क्यों नहीं होती? क्योंकि सऊदी अरब में शरीयत कानून लागू है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, कानून को लचीला की जगह पर सख्त होन चाहिए. साथ ही ये भी आरोप लगाया कि भारत में कानून का गलत इस्तेमाल होता है. इसी के साथ रेप की धारा का गलत इस्तेमाल होने की बात करते हुए सपा सांसद एसटी हसन बोले, रेप से संबंधित कानून की धारा 376 का गलत इस्तेमाल हो रहा है. इसी के साथ दावा किया कि, किसी को फंसाने के लिए लोग बहन-बेटियों से रेप के झूठे आरोप लगवा देते हैं.
ये भी पढ़ें- Rajasthan: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक घटना! टीचर ने 7वीं की छात्रा से बाथरूम में किया रेप
मीडिया से मुखातिब, सपा सांसद एसटी हसन ने पार्लियामेंट में रेप करने वालों के लिए शरिया कानून बनाये जाने की मांग करने के सवाल पर कहा कि, “मेरे सवाल से हिंदू मुस्लिम हो जाएगा. यहां लॉजिक पर तो बात होती ही नहीं है.” इसी के साथ आरोप लगाया कि, “पूरे हिंदुस्तान में इस्लाम और मुस्लिम के खिलाफ सियासत हो रही हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…