भारतीय मूल के सिख पर हमला
इंग्लैंड में एक भारतीय मूल के सिख की कार पर चरमपंथियों ने हमला बोल दिया. ये व्यक्ति इंग्लैंड में रेस्टोरेंट चलाता है. पिछले काफी समय से उसे धमकियां मिल रही थीं. पीड़ित सिख खालिस्तानियों का खुलकर विरोध कर रहा था. जिसको लेकर उसे कई बार जान से मारने की भी धमकी दी जा चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति का नाम हरमन सिंह है. हरमन सिंह पर हुए हमले को लेकर एक वीडियो सोशल माडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. जिसमें दावा किया गया है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने हरमन सिंह की कार पर गोलियां चलाई हैं. इसके साथ ही उसके परिवार को खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं. ये वीडियो खुद को ब्रिटिश हिंदुओं और भारतीयों का एक सामाजिक आंदोलन बताने वाले इनसाइट यूके ने के हैंडल से पोस्ट किया गया है.
वीडियो में खुद हरमन सिंह ने दावा किया है कि पिछले 8 महीने में उन पर चार बार हमला किया जा चुका है. जिसमें वो शनिवार को हुई घटना का जिक्र भी किया है. वीडियो में हरमन सिंह एक लॉन में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके पीछे एक कार खड़ी हुई है. जिसको लेकर उनका कहना है कि कुछ लोग गालियां देते हुए पहुंचे और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद लाल रंग कार पर छिड़क कर वापस चले गए.
हरमन सिंह का कहना है कि वीडियो पोस्ट करने के बाद से उन्हें हजारों खालिस्तान समर्थकों की तरफ से धमकियां दी जा रही हैं. उनकी पत्नी और बेटी के रेप की धमकियां भेजी जा रही हैं. बच्चों के स्कूल का पता भी इन धमकी देने वालों के पास है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
बता दें कि इससे पहले स्कॉटलैंड में खालिस्तानियों ने उत्पात मचाते हुए ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को शुक्रवार को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया. सिर्फ इतना ही नहीं खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को कार से नीचे तक नहीं उतरने दिया.
यह भी पढ़ें- Scotland: नहीं सुधर रहे खालिस्तानी! भारतीय राजदूत के गुरुद्वारे जाने पर मचाया उत्पात, कार से भी नहीं उतरने दिया नीचे
भारत और खालिस्तानियों के बीच विवाद कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से बढ़ता चला रहा है. यहां कनाडा में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद दुनियाभर के कई देशों में भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया. यहां तक की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है और मामले जांच पूरी होने की बात कही है. वहीं भारत ने भी इसका कड़ा विरोध किया है. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है. निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थक कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…