देश

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में सपा अकेले लड़ेगी चुनाव, इन सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, I.N.D.I.A को झटका

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस साल के आखिर में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल क्षेत्रीय दल इन राज्यों में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. जिसमें समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीधी जिले की धौहनी विधानसभा सीट से विश्वनाथ सिंह गौड़ मरकाम और चितरंगी से श्रवण कुमार सिंह गौड़ को उतारा है.

सपा ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

सपा ने पिछले सप्ताह यूपी की सीमा के पास बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल बेल्ट की मेहगांव, भांडेर, निवाड़ी और राजनगर सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की थी. यहां की आसपास सीटों पर 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 सीटों में 3 पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा अन्य सीटों पर कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रही थी. ऐसे में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही सपा बीजेपी और कांग्रेस को चुनौती देगी.

सपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ने से किया इनकार

मध्य प्रदेश के सपा प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि “किसी भी राज्य में गठबंधन का निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है. अभी तक पार्टी अध्यक्ष की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई अभी फैसला नहीं लिया गया है. सपा का ये निर्णय उस समय आया है जब यूपी में घोसी विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं. जिसमें कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारने से इनकार किया है. यहां पर कांग्रेस ने सपा को समर्थन देने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी का बड़ा दांव, इन VIP सीटों पर जल्द करेगी प्रत्याशियों का ऐलान

कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत

राजनगर विधानसभा सीट की बात करें तो 2018 में कांग्रेस ने बीजेपी को सिर्फ 792 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा किया था. तब सपा उम्मीदवार को 23 हजार 783 वोट मिले थे. वहीं सपा निवाड़ी सीट पर दूसरे स्थान पर रही थी. जाहिर है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है, जबकि सपा का जनाधार काफी कम है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

8 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

10 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

20 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

25 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

40 minutes ago