देश

Delhi: राजधानी में मुजफ्फरनगर जैसा मामला, छात्र से उसके धर्म पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने महिला टीचर पर दर्ज किया मुकदमा

Delhi School Controversy: राजधानी दिल्ली से भी अब यूपी के मुजफ्फरनगर जैसा मामला सामने आया है. यहां एक महिला टीचर ने क्लास में एक छात्र से उसके धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. पुलिस ने मामला सामने आने पर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. वहीं अब इस मामले पर राजनीति भी गरमायी हुई है. महिला टीचर ने पिछले सप्ताह यह टिप्पणी की थी. दरअस मुस्लिम समुदाय के नाबालिग छात्र ने यह आरोप लगाया कि उसकी मैडम ने उससे कहा कि देश के बंटवारे के बाद तुम लोग भारत क्यों आ गए. हिंदुस्तान की आजादी में मुस्लिम समुदाय का कोई हाथ नहीं है.

वहीं इस मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहा घटना पिछले हफ्ते की है. हमें इसकी शिकायत मिली और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

‘अभी जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया’

खबरों के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहा भी कहा कि, “काउंसलिंग करवाने के बाद हमने एफआईआर दर्ज कर ली है. अभी तक जांच में कुछ ऐसा सामने नहीं आया है और न ही पीड़ित ने कोई ऐसा बयान दिया है. अगर वह बयान देता तो हम तुरंत कार्रवाई करते. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक अनिल कुमार बाजपेयी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये एकदम गलत है. एक टीचर की जिम्मेदारी छात्रों को अच्छी शिक्षा देना है. किसी धर्म या फिर पवित्र जगह के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. ऐसे लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

7 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

10 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago