देश

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी का बड़ा दांव, इन VIP सीटों पर जल्द करेगी प्रत्याशियों का ऐलान

Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा चुनावों में अब ज्यादा समय रह नहीं गया है. सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इसी कड़ी में बीजेपी एक नई रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें विपक्षी नेताओं के गढ़ को ढहाने की कोशिश की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, कुछ वीआईपी सीटों पर पार्टी पहले ही अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है, जिससे उन्हें चुनाव की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने वाली है. उनमें दो वीआईपी (VIP) सीट उत्तर प्रदेश से और 1 सीट महाराष्ट्र से हो सकती है. जल्द ही पार्टी इन सीटों पर नामों का ऐलान कर सकती है.

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं. यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है. ऐसे में बीजेपी इस बार इसे ध्वस्त करने की कोशिश करेगी. वहीं दूसरी सीट सपा नेता डिंपल यादव की है, जिन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की थी. इसके बाद तीसरी सीट महाराष्ट्र से एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले की है, जो बारामती सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं. पार्टी की सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी जल्द ही इन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है.

विपक्ष के गढ़ों को ध्वस्त करने की तैयारी

बता दें कि बीते महीने पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. इसके लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई निर्णय लिए गए. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी उन 160 सीटों पर तैयारियां कर रही हैं, जिन्हें विपक्षी नेताओं का गढ़ माना जाता है. इन सीटों में वे सीटें भी शामिल हैं जिन पर 2019 के आम चुनावों में BJP को हार का सामना करना पड़ा था. BJP हाईकमान का मानना है कि इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पहले ही घोषित करने से पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए काफी समय मिल जाएगा और वह चुनाव के समय तक मजबूत स्थिति में होगें.

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बयानवीरों की नई राजनीति, सियासत के नए मायने सिखा रहे राजनेता

गौरतलब है कि इन 160 सीटों पर तैयारियों के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी. बता दें की पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य बनाए हुए हैं. पार्टी हाईकमान के अलावा राज्य स्तर पर भी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 seconds ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

8 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

15 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

59 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago