अमरनाथ घोष.
Indian Dancer Shot in America: अमेरिका में भारतीयों के मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में एक भारतीय डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पश्चिम बंगाल के कुचिपुड़ी और भारतनाट्यम डांसर अमरनाथ घोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसकी जानकारी टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी.
भारतीय डांसर की हत्या को लेकर टेलीविजन एक्ट्रेस ने ‘एक्स’ (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) पर पोस्ट किया कि घोष पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले थे. उन्होंने सेंट लुइस के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट्स में मास्टर्स कर रहे थे. उनके माता-पिता की मृत्यु पहले हो चुकी थी. भारतीय दूतावास ने अमेरिका में मारे गए भारतीय छात्र के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसके अलावा भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह फोरेंसिक टीम और पुलिस की जांच में मदद कर रहा है.
बता दें कि इससे पहले 24 फरवरी 2024 को भी अमेरिका के अलबामा में एक भारतीय सिख की हत्या कर दी गई थी. उन्हें वहां एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई थी. वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का निवासी था. हत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. इसके अलावा अलबामा में 15 फरवरी को भारतीय मूल के एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ग्रहक को होटल मालिक कमरे को लेकर विवाद हो गया था.
यह भी पढ़ें: पेपर लीक के तीन बड़े मामलों से हिला यूपी का पूरा सिस्टम, अब अभ्यर्थियों ने की ये मांग
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…