देश

दीपवाली और छठ पर यात्रियों को खास तोहफा, यूपी में चलाई जाएंगी 650 विशेष बसें

दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ आने वाला है, जिसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए गोरखपुर रीजन से 650 विशेष बसें चलाने का ऐलान किया है. 17 अक्टूबर से इन बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा. 1 नवंबर तक ये बसें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के लिए निकलेंगी. रोडवेज विभाग विशेष बसों का रूट चार्ज तैयार करने में जुटा है.

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने जानकारी दी है कि गोरखपुर रीजन में गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, पडरौना डिपो शामिल हैं. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी डिपो से बसों का संचालन किया जाएगा. चालकों-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है.

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है. 15 और 16 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा में दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न रूटों पर आठ डिपो की 227 बसें तैनात की जाएंगी. जरूरत पड़ने पर अनुबंधित बसों को भी चलाए जाने की योजना बनाई जा रही है. परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर निगम ने इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

12 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

31 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

37 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

56 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

59 minutes ago