खेल

Women Asia Cup : भारतीय टीम ने रचा इतिहास, लगातार सातवींं बार बनी चैंपियन

भारतीय टीम  महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को पटखनी देकर लगातार सातवीं बार एशिया कप चैंपियन बन गई है. रेणुका सिंह की घातक गेंदबाजी 5 रन देकर तीन विकेट और स्मृति मंधाना की बेहतरीन हाफसेंचुरी के दम पर भारतीय टीम ने 10 ओवर रहते श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया.

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में  श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन कप्तान के इस फैसले को गलत साबित करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने  श्रीलंकाई बैट्समैन को नाकों तले चने चबवा दिए. रेणुका सिंह की घातक गेंदबाजी 5 रन देकर तीन विकेट के आगे श्रीलंकाई टीम धाराशायी हो गई. राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने भी दो-दो विकेट चटकाए. इनोका रनावीरा ने 22 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 50 रन के अंदर आल आउट होने की शर्मिंदगी से बचा लिया,मगर पूरी श्रीलंकाई  टीम 9 विकेट खोकर महज 65 रन ही बना सकी.

इसके बाद 66 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करनी उतरी भारतीय टीम ने शुरूआत से ही दबदबा कायम रखा. सलामी बल्लेबाज  स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ नाबाद  51 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में छह चौके और तीन शानदार छक्के भी शामिल थे. मंधाना की इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 8 विकेट से फाइनल मैच जीतकर भारत को सातवीं बार एशिया कप पर चैंपियन बना दिया.

फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने के लिए  रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच’ औऱ पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए दीप्ति शर्मा को  प्लेयर ऑफ द सीरीज’ पुरस्कार से नवाजा गया. उन्होंने 13 विकेट झटकने के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए योगदान देते हुए 94 रन बनाए.

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय टीम के लगातार सातवीं बार एशिया चैंपियन बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंटर पर लिखा.  “हमारी महिला क्रिकेट टीम हमें उनके धैर्य और निपुणता से गौरवान्वित करती है! महिला एशिया कप जीतने पर टीम को बधाई. उन्होंने उत्कृष्ट कौशल और टीम वर्क दिखाया है. खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं”.

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago