'टाइगर 3'
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की ‘टाइगर 3’ फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर ये एक्शन मूवी देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. सलमान और एक्ट्रेस कैटरीना स्टारर टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. यह फिल्मी अब अगले साल 2023 की दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सलमान खान ने आज टाइगर सीरीज की डेट का ऐलान किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंटर पर लिखा, “टाइगर की एक नई तारीख है. दीवाली 2023 यह है! जश्न हैशटैग-टाइगर 3 को हैशटैग-वाईआरएफ50 के साथ केवल आपके पास के बड़े पर्दे पर. हिंदी, तमिल और तेलगू में रिलीज. हैशटैग-कैटरीना कैफ हैशटैग-मनीष शर्मा.”
सलमान ने मूवी की रिलीज डेट के अलावा फिल्म के पोस्ट को भी शेयर किया है. हालांकि फोटो में सलमान की सिर्फ आंखें ही नजर आ रही हैं. इस लुक में उनका चेहरा एक स्कार्फ से कवर दिखाई पड़ रहा है.
सलमान खान की टाइगर 3 में उनके फैंस को डबल मजा आने वाला है. क्योंकि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस मूवी में सलमान और कैटरीना के अलावा सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आएंगे. इस फिल्म में शाहरुख खान का एक कैमियो रखा गया है. वो पठान के रोल में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…
बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…