देश

‘वी केयर’: रिलायंस फाउंडेशन ने 8100 से अधिक बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

‘दिसंबर टू रिमेंबर’, भारत भर में वंचित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की एक ऐसी पहल है, जिसके तहत रिलायंस के वॉलंटियर्स आंगनवाड़ी, स्कूलों और वंचित समुदायों के बीच पहुंचते हैं. यह पहल वॉलंटियरिंग के जरिए रिलायंस के ‘वी केयर’ के विचारों को आत्मसात करती है. इसी का नतीजा है कि फाउंडेशन 2022 में 3-12 वर्ष की आयु के 8100 से अधिक बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने में कामयाब रहा है.

‘दिसंबर टू रिमेंबर’ के तहत 26 दिसंबर को मुंबई में एक इवेंट आयोजित किया गया, जहां 1400 से अधिक वंचित बच्चे मनोरंजन और अन्य कई गतिविधियों में शामिल हुए, जो उनके लिए एक नया अनुभव था. रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “क्रिसमस खुशी और उत्साह शेयर करने का वक्त है रिलायंस फाउंडेशन में, अब एक दशक से अधिक समय से ईशा और मैं बच्चों के साथ क्रिसमस मनाना पसंद करते हैं,” इस साल भी वंचित बच्चे मुंबई के हैमलीज वंडरलैंड में मौज-मस्ती और खेलों का आनंद लेने के लिए एक साथ आए. रिलायंस के सैकड़ों वॉलंटियर्स ने उन्हें गिफ्ट देकर प्यार और मुस्कान बिखेरा, जो एक शानदार अनुभव रहा. हम कामना करते हैं कि आने वाला साल हमारे सभी बच्चों के लिए जबरदस्त आशा और अवसर लेकर आए.

दिसंबर के पहले सप्ताह में मुंबई में दिसंबर टू रिमेंबर के तहत ठाणे, कोलकाता, वाराणसी, अहमदाबाद, सिलवासा (दादरा और नगर हवेली), भुवनेश्वर, भोपाल, शहडोल (मध्य प्रदेश), दिल्ली, रांची, चेन्नई और बेंगलुरु में कार्यक्रम हुए. इस दौरान कई तरह के सेलिब्रेशन हुए जहां रिलायंस के कर्मचारी और उनके परिवार, बच्चों के मनोरंजन और गिफ्ट बैग बांटने में जुटे थे. हैमलीज की तरफ से बैग में उम्र के हिसाब से मजेदार और एजुकेशनल टॉयज और मनोरंजन के सामान थे. कर्मचारियों ने बच्चों के साथ खेल-कूद में अपना वक्त गुजारा और उन्हें प्रेरित किया. प्रत्येक स्थान पर एक रैफल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी. रिलायंस फाउंडेशन के साथ काम करने वाले विभिन्न एनजीओ और अन्य संगठनों के वंचित बच्चों के लिए मुंबई में Jio Presents Hamleys Wonderland™ में कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

 

इस दौरान, बच्चे मॉन्स्टर राइड, हैमलीज़ विलेज, हॉन्टेड सर्कस, फेरिस व्हील, कैरोसेल, लेगो प्लेज़ोन और कार्निवल गेम्स का लुत्फ उठाते नजर आए. दिसंबर टू रिमेंबर रिलायंस फाउंडेशन की शिक्षा और खेल में सभी गतिविधियों से जुड़ी एक ऐसी पहल है जिसमें छात्रवृत्ति, मार्गदर्शन और सलाह, खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे का विकास और बहुत कुछ शामिल है.

रिलायंस फाउंडेशन के बारे में

Reliance Industries Limited के ब्रांच Reliance Foundation का उद्देश्य नए और स्थायी समाधानों के जरिए भारत के विकास के रास्ते में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाना है. संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन सभी के कल्याण और जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. रिलायंस फाउंडेशन ग्रामीण परिवर्तन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण, शहरी नवीनीकरण और कला, संस्कृति और विरासत में देश की विकास चुनौतियों को संबोधित करने पर केंद्रित है और पूरे भारत में 64 मिलियन से अधिक लोगों, 53,000 से अधिक गांवों और कई शहरी इलाकों में पहुंच चुका है. अधिक जानकारी के लिए https://www.reliancefoundation.org पर विजिट करें.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago