मनोरंजन

Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा का आज होगा अंतिम संस्कार, आरोपी शीजान की बहनों ने कहा- हमें ज्यूडिशियरी पर भरोसा

Tunisha Sharma Death: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का आज दोपहर 3 बजे तुनिशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इतना ही नहीं तुनिशा मामले में फिर एक नया खुलासा सामने आया है. आरोपी शीजान ने पुलिस को बताया है कि उनका और तुनिशा का ब्रेकअप तीन महीने के अंदर ही हो चुका था और दोनों के बीच में उम्र का भी काफी फासला था. तुनिषा शर्मा के प्रेमी और ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ के सह-कलाकार शीजान खान (Sheezan Khan) की बहनें शफाक नाज और फलक नाज ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि उनके परिवार को कुछ ‘गोपनीयता’ दी जाए.

शफाक पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ से चर्चित हुईं और फलक कई धारावाहिकों, विशेष रूप से ‘ससुराल सिमर का’ में भी देखी गई थी. उन्होंने एक बयान में लिखा है कि “जितना हर कोई ‘कहानी के दूसरे पक्ष’ को जानने के लिए उत्सुक है, हम भी उतना ही उत्सुक हैं, लेकिन फिलहाल हम चाहते हैं कि आप इस गंभीर स्थिति में हमें गोपनीयता की अनुमति प्रदान करें. दोनों ही परिवार इस समय पीड़ित हैं. सही समय आने दें और हम निश्चित रूप से मामले का समाधान करेंगे, यह सही समय नहीं है.”

ये भी पढ़ें- Year Ender: 2022 में 38 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को 2040 करोड़ का हुआ नुकसान, कन्नड़ की 5 फिल्मों ने बटोरे 2056 करोड़

फंसाया जा रहा- शीजान की बहनें

शीजान की बहनों ने कहा कि”मौत एक दर्दनाक स्थिति है, लेकिन सभी को प्रभावित परिवारों की गोपनीयता का सम्मान करने और उन्हें शोक मनाने और पहले अंतिम संस्कार के साथ आगे बढ़ने को मौका देना चाहिए. यह एक ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि हमने एक अनमोल आत्मा को खो दिया और दूसरे को गिरफ्तार किया जा रहा है.”उनकी बहनों ने कहा कि यकीन है कि उन्हें ‘फंसाया’ जा रहा है. तुनिषा की मां द्वारा दायर एक पुलिस शिकायत के आधार पर शीजान पर आईपीसी की धारा 306  के तहत आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिकतम 10 साल की कैद का सजा होती है. बहनों ने कहा, “शीजान के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को फैसला लेने दीजिए.” बहनों ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी ‘खामोशी’ को ‘कमजोरी’ न समझी जाए

–भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

7 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

22 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

48 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

48 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

1 hour ago