देश

UP News: AMU से बीटेक कर चुका ‘छात्र’ बना रहा था केमिकल अटैक की योजना, ATS ने दो ISIS आतंकियों को अलीगढ़ से किया गिरफ्तार

UP News: अलीगढ़ में यूपी एटीएस (UP ATS) को बड़ी सफलता मिली है. एटीएस की टीम ने ISIS से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई बीते सोमवार को की गई है. खबर सामने आ रही है कि, यह दोनों संदिग्ध आतंकी उत्तर प्रदेश में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही दोनों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के पास से कई उपकरण भी बरामद किए हैं. दोनों ने आईएसआईएस (ISIS) की शपथ पहले से ही ले ली थी.

सूत्रों के मुताबिक, आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े इन दोनों आतंकियों के नाम अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक है और दोनों ISIS के पुणे माड्यूल से जुड़े थे. दोनों को लेकर खबर सामने आई है कि, दोनों एनआईए (NIA) और दिल्ली स्पेशल सेल के द्वारा गिरफ्तार किए गए शाहनवाज और रिजवान के साथ मिलकर देश पर केमिकल अटैक की योजना बना रहे थे. दोनों की गिरफ्तारी में सबसे चौंका देने वाली बात ये सामने आई है कि गिरफ्तार अब्दुल्ला अर्सलान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुका है और ISIS के हैंडलर्स ने अब्दुल्ला अर्सलान के साथ ही माज बिन तारिक का पुणे मॉड्यूल से संपर्क कराया था और दोनों ही देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे.

ये भी पढ़ें- PCS Jyoti Maurya Case: जल्द सस्पेंड होंगे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, विभागीय जांच के आदेश, ज्योति मौर्य के पति ने लगाया था आरोप

चंदौली से जुड़े हैं पुणे मॉड्यूल के तार

खबर सामने आई है कि जिस पुणे मॉड्यूल से दोनों संदिग्ध आतंकवादी जुड़े थे, वह Minning/Petrochemical के एक्सपर्ट लड़कों को तेजी से जोड़ रहा था और भारत पर बड़े केमिकल अटैक के लिए संसाधन जुटा रहा था. ये भी जानकारी सामने आई है कि पुणे मॉड्यूल के तार चंदौली से भी जुड़े हैं. गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आतंकियों ने पूछताछ में चंदौली में संपर्क और चंदौली जाने की बात का खुलासा किया है. तो वहीं इस पूरे मामले में यूपी एटीएस हर एंगल से जांच कर रही है.

महाराष्ट्र पुलिस भी करेगी पूछताछ

खबर सामने आई है कि, अलीगढ़ से दबोचे गए दोनो संदिग्ध आतंकियों अब्दुल अर्सलान और माज बिन तारिक से यूपी एटीएस तो पूछताछ करेगी ही, साथ ही महाराष्ट्र ATS और राजस्थान पुलिस भी पूछताछ करेगी. दोनों को लेकर यूपी एटीएस आज लखनऊ स्पेशल कोर्ट मे PCR के लिए अर्जी डालेगी. कहा जा रहा है कि दोनों से पूछताछ में आईएसआईएस से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है और तमाम तथ्य सामने आ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago